बदायूं: पत्नी की हत्या के लिए सपेरों को दी सुपारी, सांप से कटवाया
बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मारने के लिए सपेरों को सुपारी दे दी। सपेरों ने पत्नी को विषैले सांप से कटवा दिया। गंभीर हालत में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति फरार है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपूरा गांव का है। रेहाना की शादी इसी गांव में रहने वाले अहमद शरीफ से 25 फरवरी 2017 को हुई थी। आरोप है कि पति अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। शादी के बाद से पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा।
बीते दिनों शरीफ ने रेहाना की हत्या का साजिश रच डाली और उत्तराखंड के सितारगंज में रहने वाले अपने दोस्तों से संपर्क किया, जो सपेरे हैं। तीन दिन पहले वो शरीफ अपनी पत्नी रेहाना को सितारगंज ले गया, जहां उसे सांप से कटवा दिया। गनीमत रही कि पत्नी रेहाना की जान बच गई। रेहाना को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के पिता ने बताया कि उसके दामाद ने दो लोगों के साथ मिलकर बेटी को सांप से कटवाया है। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications