महिला पुलिसकर्मियों ने खोली कोतवाल की पोल, शेयर किया चौंकाने वाला Video

Budaun news, बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात दो महिला कर्मी ने विभाग के अधिकारियों से न्याय नहीं मिलता देख सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में महिला पुलिस कर्मियों ने अपने ही थाना अध्यक्ष पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मारपीट करने के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फिलहाल, बदायूं एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

lady police harassed by senior policeman share video on social media

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यूपी के बदायूं जिले में थाना कादरचौक में तैनात दो महिला पुलिस कर्मियों ने अपने ही थाना अध्यक्ष हरिभान और एक कॉन्स्टेबल सुरजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों महिला पुलिस कर्मियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके विभाग की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलों ने वीडियो में थानाध्यक्ष पर शारीरिक संंबंध बनाने के लिए दबाव बनाने, उत्पीड़न के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

lady police harassed by senior policeman share video on social media

क्या बोले एसएसपी?

वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद बदायूं के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी, अशोक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, दोनों महिला पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+