बदायूं: पंचायत में युवक के न‍िकाह से इनकार के बाद युवती ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवती ने पंचायत में युवक के निकाह से इनकार करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। युवती का शव उसके घर में पंखे से लटकता मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पंचों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलि‍स मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। युवती के परिजनों ने इस मामले में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

girl hang herself after boy refuses to marry in badaun

दो महीने पहले तय क‍िया था न‍िकाह, लेकिन...

मामला उझानी थाना इलाके के गांव सकरी जंगल का है। यहां रहने वाली मरियम ने अपनी 22 साल की बेटी शमां का निकाह 2 महीने पहले गांव के ही अतीक पुत्र शकील के साथ तय किया था। निकाह की तारीख नजदीक आने पर अतीक ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। मरियम और उसके घरवालों ने दूल्‍हा पक्ष को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने रविवार शाम दोनों पक्षों को बुलाया और समझाकर-बुझाकर मामला रफा-दफा करा दिया।

युवक ने पंचायत में न‍िकाह से क‍िया इनकार

जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को अतीक ने फिर न‍िकाह से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव के लोगों की पंचायत बैठी। इस दौरान युवक व युवती को भी बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि अतीक ने भरी पंचायत में निकाह से इनकार कर दिया। इसक बाद युवती वहां से घर चली गई और कमरे में जाकर फंदे पर लटककर जान दे दी। जब तक परिजन उसके पीछे घर पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवती का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। पुल‍िस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया है कि युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दहेज मांगने व आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+