युवती को तीन बच्चों के बाप से अवैध संबंध पड़ा भारी, पिता ने दी खौफनाक सजा

बदायूं। यूपी के बदायूं में आनॅर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों के बाप के प्यार में पड़ी एक युवती को उसके पिता ने घरवालों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पिता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गन्ने के खेत में पड़ी मिली थी युवती की लाश

गन्ने के खेत में पड़ी मिली थी युवती की लाश

मामला बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र का है। 28 जुलाई को गांव दांदरा के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अज्ञात मृतका की पहचान पप्पी पुत्री शिशुपाल निवासी गांव पंहेरा थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ के रूप में की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है ​कि इसी बीच 4 अगस्त को मृतका के ममेरे भाई भूरे ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बहन की हत्या उसके पिता ने अपने घरवालों के साथ मिलकर की है।

तीन बच्चों के बाप से थे अवैध संबंध

तीन बच्चों के बाप से थे अवैध संबंध

पुलिस ने तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया। जांच में मृतका के पिता शिशुपाल सिंह, चाचा दीप सिंह, और खेम सिंह के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पप्पी के उनके गांव के ही एक शादीशुदा तीन बच्चों के पिता से अवैध संबंध थे। उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और कई बार छिप-छिपाकर उसके साथ चली जाती थी। पप्पी की इन हरकतों से उनके परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी, लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। परेशान होकर उन्होंने पप्पी को उसके ननिहाल भेज दिया था।

​पिता सहित तीनों को जेल

​पिता सहित तीनों को जेल

पिता ने बताया कि 26 जुलाई को वे लोग पप्पी के ननिहाल पहुंचे और उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस चेकिंग के डर से शव को रास्ते में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बता दें, बेटी की हत्या की जानकारी जब उसकी मां को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, लेकिन पति के जेल जाने के डर से वह खमोश रही और किसी को कुछ नहीं बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+