बदायूं: नशे में धुत शख्स ने पत्नी की सिर में गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की मामूली कहासुनी के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर गया का है। यहां शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी के गोली मार हत्या कर दी। गांव निवासी रामभजन शराब का आदि हैं। रामभजन शराब के नशे में आए दिन पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर था। मामूली कहासुनी के दौरान रामभजन ने अपनी पत्नी संतोषा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी।

drunk man kills wife in budaun

पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि रामभजन 3 दिन से शराब के नशे में धुत घूम रहा था और घर में कुछ काम भी नहीं किया था। शनिवार की रात जब वो घर वापस लौटा तो पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि शराबी पति ने अवैध असलहे से पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामभजन के बेटे ने पिता के खिलाफ मां की हत्या की तहरीर दी है। महिला की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर दातागंज पुलिस और क्षेत्र अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वही, महिला के बड़े बेटे ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक महिला के तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में सीओ दातागंज सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया के शराब पीने के बाद पति पत्नी के बीच कहासुनी को हो गई थी, जिसके बाद शराबी पति ने पत्नी को गोली मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+