बदायूं में कोरोना से SDM की मौत, पंचायत चुनाव के दौरान हुए थे संक्रम‍ित

बदायूं, अप्रैल 29: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं जिले की सहसवान तहसील के उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता का गुरुवार को न‍िधन हो गया। उनका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था। किशोर गुप्ता की उम्र 60 साल थी और वह सहसवान तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि किशोर गुप्ता पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उनका बरेली के राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा था। देर रात उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हुई और आज सुबह पांच बजे उनका निधन हो गया। बता दें, किशोर गुप्ता बलिया जिले के मूल निवासी थे और वह आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

corona positive sdm lost life in budaun

यूपी आईएएस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष का कोरोना से न‍िधन

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार लोगों की जान ले रहा है। कोरोना की चपेट में आए यूपी आईएएस एसोसिएशन व राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का भी गुरुवार को निधन हो गया। वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। वह एक दिन बाद रिटायर होने वाले थे। दीपक त्रिवेदी कई जिलों के जिलाधिकारी व मंडलायुक्त रहने के अलावा मुख्य सचिव नियुक्त आबकारी भी रह चुके थे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का बुधवार की रात कोरोना से न‍िधन हो गया। वह बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ

बता दें, यूपी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों की बात करते तो कोरोना संक्रमण के 35,156 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना संक्रमण से 258 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस दौरान 25,613 लोग डिस्चार्ज हुए है तो वहीं, प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+