बदायूं: छुट्टी नहीं मिली तो सिपाही ने SSI को मारी गोली, फिर...
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक सिपाही ने कम दिन की छुट्टी मिलने से नाराज होकर कार्यवाहक थाना प्रभारी को गोली मार दी। इसके बाद आत्महत्या के मकसद से खुद को भी गोली से उड़ा दिया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन दोनों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा, जहां पर दोनों की हालत गंभीर है। इस मामले में थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने सिपाही के तनाव में होने की बात कही है। वहीं, मौके पर पहुंचे डीएम कुमार प्रशांत का कहना है कि एसएसआई राम अवतार की हालत अधिक चिंताजनक है। बरेली के जिला अधिकारी से बात कर ली गई है उनको बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।

10 दिन की छुट्टी मांगी, 4 दिन की मिली
मामला बदायूं के उझानी थाने का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे सिपाही ललित कार्यवाहक थाना प्रभारी राम अवतार के पास पहुंचा। ललित ने राम अवतार से 10 दिन की छुट्टी मांगी। इस पर राम अवतार ने कहा कि प्रभारी ओमकार सिंह कोरोना संक्रमित हैं, वो वापस आएं तब वही दस दिन की छुट्टी दे सकते हैं। वह सिर्फ चार दिन की छुट्टी स्वीकृत करेंगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।
सिपाही ने कार्यवाहक थाना प्रभारी को मारी गोली
Recommended Video
बताया जा रहा है कि बहस के दौरान ही सिपाही ललित ने गुस्से में कार्यवाहक थाना प्रभारी राम अवतार पर सरकारी पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली राम अवतार के पेट में लगी, जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना से पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन दोनों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा, जहां पर दोनों की हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications