Budaun Chunav Result 2024: सपा के आदित्य और बीजेपी के शाक्य में कांटे की टक्कर, जानें कौन है आगे
Budaun lok sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने मिल रही है। कभी सपा के आदित्य यादव आगे निकल जाते है तो कभी भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य। वहीं, बसपा के मुस्लिम खां 10537 मत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बदायूं जिले की मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। सुबह नौ बजे से रुझान आने लगे। शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी। हालांकि मतों का अंतर बेहद कम है।

बदायूं लोकसभा सीट पर 1 बजे के आंकड़ों मुताबिक, बीजेपी के दुर्विजय सिंह शाक्य 19581 वोटों से आगे चल रहे है, उन्हें 110340 वोट मिले है। वहीं, सपा के आदित्य यादव को 90759 और बसपा के मुस्लिम खां को 30612 वोट मिले है।
चुनाव आयोग ने बदायूं सीट पर चार बजे तक का आंकड़ा जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी के दुर्विजय सिंह शाक्य 10895 वोटों से आगे चल रहे है, उन्हें 241238 वोट मिले है। वहीं, समाजवादी पार्टी के आदित्य यादव को 230343 मतों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे है। बीएमपी प्रत्याशी मुस्लिम खां 55201 मतों के साथ तीसरे नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications