UP: ससुराल पहुंचने के बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, सच्चाई जानकर दूल्हे के उड़े होश
UP के बदायूं में एक दुल्हन शादी करके अपनी ससुराल पहुंची और वहां से प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हे के ससुराल वालों को सूचना देने के बाद दुल्हन के भाई ने प्रेमी की बहन को अगवा करने की कोशिश की।

UP: बदायूं जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं में प्रेमी के साथ शादी न करके किसी दूसरे के साथ शादी कर देने के बाद अपने ससुराल पहुंचने पर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सूचना मिलने के बाद दुल्हन का भाई प्रेमी के घर पहुंच गया और उसकी बहन को अपहरण कर लिया।
अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दुल्हन के भाई को प्रेमी की बहन के साथ पकड़ लिया। लड़की को परिजनों के हवाले करने के साथ ही दुल्हन के भाई के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
दरअसल, बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो परिजनों ने उसकी शादी दूसरे युवक के साथ तय कर दी।
प्रेमिका द्वारा इसका विरोध किया गया लेकिन परिजन उसकी एक भी बात नहीं मानें। बताया जा रहा है कि धूमधाम से शादी संपन्न होने के बाद विवाहिता अपने ससुराल गई। अपने ससुराल में विवाहिता ने पति और ससुराल वालों के साथ कुछ दिन व्यतीत किया।
शुक्रवार को अचानक विवाहिता अपने ससुराल से गायब हो गई। विवाहिता के गायब होने के बाद पति और ससुराल के लोग उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पति द्वारा विवाहिता के परिवार को सूचना दी गई।
दुल्हन के भाई को जब यह बात पता चली कि उसकी बहन को लेकर उझानी कोतवाली निवासी युवक फरार हुआ है तो वह अपने तीन चार साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद उसने युवक के बारे में पूछताछ किया। पूछताछ करने पर प्रेमी के परिजनों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।
उसी बीच प्रेमी की बहन बाहर निकली और प्रेमी की बहन को देखकर दुल्हन का भाई अपने सहयोगियों के साथ उसको जबरन अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। प्रेमी की बहन को लेकर वह वहां से भागने लगा इसी बीच किशोरी के घरवालों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी।
अपहरण की सूचना मिलने के बाद उझानी कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बाइक सवार युवक का पीछा कर ली। बाद में घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दुल्हन के भाई को और रोक लिया। उसके बाद किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications