बदायूं में बाइक सवार कांवड़ियों को गाड़ी ने मारी टक्कर, तीन की मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां अज्ञात गाड़ी ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में तीन कावंड़ियों की मौत हो गई है। यह हादसा बदायूं के बरखेड़ा गांव के पास हुई है। घटना के बाद पुलिस तीनों ही कांवड़ियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिन तीन कांवड़ियों की मौत हुई है उसमे से एक बरेली और दूसरा दातागंज का रहने वाला था। ये कांवड़िए जल लेने के लिए बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान एक गाड़ी ने इन्हें टक्कर पार दी थी।

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में हुए इस हादसे में जिन तीन कांवड़ियों की मौत हुई है उसमे दो युवक आपस में रिश्तेदार थे। दोनों जीजा साले थे। हादसे के बाद जब पुलिस की टीम मौके से गुजर रही थी तो उसने देखा तीन युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो युवक बरेली और एक दातागंज का रहने वाला था।
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि मरने वालों की पहचान गजेंद्र, रामबहादुर और रामपाल के तौर पर हुई है। गजेंद्र और रामबहादुर आपस में रिश्तेदार थे, दोनों जीजा साले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद इन लोगों के परिवार में मातम पसर गया।
पुलिस ने जब गजेंद्र के भाई मुनेंद्र को फोन पर इसकी जानकारी दी तो वह रोने लगा। गजेंद्र और रामबहादुर दातागंज के वीरपाल के साथ गांवड़ लेने के लिए निकले थे। गजेंद्र शादीशुदा हैं उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। जबकि रामबहादुर की शादी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications