दिल्ली में जरनेटर पर लगी रोक तो NCR में बढ़ रही शादियों की बुकिंग

नई दिल्लीः दिल्ली में शादी या किसी फंक्शन के लिए जरनेटर चलाने पर रोक लगा दी गई है, रोक लगने के बाद पूर्वी दिल्ली के लोग एनसीआर में शादियां करने की योजना बना रहे हैं। कुछ लोग नोएडा जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग गुड़गांव की ओर रुख कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 100 लोगों दिल्ली से बार बुकिंग कराई है।

 booking for marriage function increasing in ncr as generator ban in delhi

इस बारे में ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल राव ने कहा है कि 'दिल्ली में पलूशन कंट्रोल करने के लिए जेनरेटर पर रोक के बाद गुड़गांव में शादियों के आयोजन की डिमांड बढ़ गई है। पिछले दो-तीन दिनों मे दिल्ली के करीब 100 से अधिक लोगों ने गुड़गांव को आयोजन के लिए चुना है।'

दिल्ली में जेनरेटर पर लगी रोक के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है, ये कहना है कि नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित राजमहल बैंक्विट हॉल के ओनर सौरभ सक्सेना का।

शादी के दिनों में किसी को भी किसी भी प्रकार की बाधा पसंद नहीं हैं, इसलिए लोग एनसीआर का रुख कर रहे हैं। नवंबर और दिसंबर के महीने में शादियां ज्यादा होती है, दिल्ली में जरनेटर पर रोक लगने के बाद कई लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+