Bokaro News: पैसों में फूंक मारते ही महिला ने खोया होश, ठग को खुद ही उतारकर दे दिए सभी गहने
Bokaro Crime News: पुलिस वारदात स्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेल खंगाल कर ठगों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

Bokaro Sunita Jain: झारखंड के बोकारो में लूट की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां एक वृद्ध महिला सुनीता जैन से लूट की अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ठग ने बड़े शातिर तरीके से महिला से करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, मंदिर में पूजा करने जा रही वृद्ध महिला सुनीता जैन (Sunita Jain) को ठगों ने ऐसा शिकार बनाया कि उसे अब तक इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा। आप भी इस मामले को जानकर हैरान रह जाएंगे। दो ठग ने मंदिर पूजा करने जा रही एक बुजुर्ग महिला को रुपये संभालकर कुछ देर रखने के लिए कहा। वापस लौटकर रुपये मांगे, शर्त रखी कि वह रुपयों पर फूंक मारकर उन्हें वापस करें। महिला ने वैसा ही किया और उसके बाद वह होश खो बैठीं यानी कहें तो खुद के दिमाग पर कंट्रोल नहीं रख पा रही थीं और खुद ही अपने जेवर उतारकर ठग को दे दिए। जब होश आया, तब उसे पता चला कि वह लुट चुकी है। उसके लगभग दो लाख रुपये के कंगन और टॉप्स गायब हो चुके थे।
इस ठगी में दो शातिर थे शामिल
यह वारदात बोकारो (Bokaro) के चास थाना (Chas Thana) इलाके का है। गुजरात कॉलोनी की रहने वाली महिला सुनीता जैन (Sunita Jain) मंदिर में पूजा करने जा रही थी। उसी वक्त एक व्यक्ति उसके पास आया और मंदिर में चढाने के लिए 10 रुपये का प्रसाद दिलाने की डिमांड की। महिला ने उसे प्रसाद दिला दिया। उसके बाद एक अन्य व्यक्ति उसके पास आया और थोड़ी देर के लिए उसे अपने पैसे संभाल कर रखने को कहा। फिर कुछ देर बाद जब शख्स लौटा तो उसने महिला से रुपयों को फूंक मारकर वापस करने की डिमांड की। बुजुर्ग महिला ने वैसा ही किया। रुपयों पर फूंक मारी और उसके बाद ही वह अपना होश खो बैठी। खुद ही अपने जेवर उतारकर ठग को सौंप दिए।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस बोकारो (Bokaro) के वारदात स्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेल खंगाल कर ठगों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ठगों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications