यूपी में सपा ने 305 सीटों पर भाजपा को दी टक्कर, BJP की जीत का औसत अंतर नहीं हुआ कम
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा (BJP) ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की वहां मतों के औसत अंतर में अधिक बदलाव नहीं हुआ।
नई दिल्ली, 12 मार्च। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर रही है। इस बार समाजवादी पार्टी (SP) ने भाजपा को कई सीटों पर कड़ी टक्कर दी। इसके बावजूद भाजपा (BJP) ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की वहां मतों के औसत अंतर में अधिक बदलाव नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections 2022) में जिन सीटों पर भाजपा ने अपनी सीटें गंवाई वहां भी बीजेपी प्रत्याशियों के मत प्रतिशत में मामूली अंतर दर्ज किया गया।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) में समाजवादी पार्टी (SP) ने पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि भाजपा (BJP) और सपा दोनों 300 के आंकड़े को पार करना तो दूर छू तक नहीं पाईं। दोनों दलों के बीच जीत का अंतर कई सीटों पर बेहद कम रहा। कई सीटों पर सपा के मत प्रतिशत में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई। इसके बावजूद भाजपा के मत प्रतिशत में विशेष अंतर नहीं आया। शायद इसका कारण कांग्रेस समेत अन्य दलों का चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न कर पाना हो सकता है। वहीं कांग्रेस और बसपा का प्रदर्शन इस बार बेहद खराब रहा।
उत्तर प्रदेश की अधिकतर सीटों पर भाजपा और सपा आमने सामने दिखी। सपा के मत प्रतिशत में जहां मत प्रतिशत में वृद्धि हुई तो वहीं भाजपा जिन सीटों पर जीती वहां उसके मत प्रतिशत में कोई विशेष अंतर नहीं दिखा। इस बार प्रदेश में भाजपा को 41.29 प्रतिशत तो वहीं सपा को 32.06 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। भाजपा गठबंधन को 273 सीटें तो वहीं सपा गठबंधन को 127 सीटें मिलीं। अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार की वापसी हो रही है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में यूपी की 403 सीटों में से 305 सीटों पर भाजपा से सपा सीधे टक्कर लेती दिखी। पिछली बार की तुलना में सपा का चुनाव इस बार मजबूत रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 191 सीटों पर भाजपा को टक्कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications