चिड़ियाघर ने पेंट कर गधे को बना डाला जेब्रा, तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर उड़ा जमकर मजाक
नई दिल्ली। मिस्र की राजधानी काहिरा में एक चिड़ियाघर में अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने काले और सफेद रंग से पेंट कर गधे को जेब्रा बना दिया। कर्मचारियों ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए गधे को रंग कर उसके ऊपर काली-सफेद धारियां बना दीं। कर्मचारियों की स्कीम काम भी कर गई। लोग पेंट किए हुए गधे को जेब्रा ही समझ रहे थे, लेकिन एक छात्र ने चिड़ियाघर के कर्मचारियों की इस चालाकी को पकड़ ली और उसने रंगे हुए गधे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं।

लोगों ने चिड़ियाघर की इस हरकत पर आपत्ति जताई और उसका मजाक उड़ाया। लोगों ने मजाकिया ढंग से लिखा कि चिड़ियाघर प्रशासन की कलात्मकता को धन्यवाद। वहीं चिड़ियाघर प्रशासन अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जानवर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications