50 सर्जरी कराने के बाद जॉम्बी एंजेलिना बनकर सबको डराया, अब सामने आकर खुद बताई पूरी सच्चाई

साल 2017 में जॉम्बी एंजेलिना जॉली बनकर सबको डराने वाली लड़की एक बार फिर वापस लौटी है। इस बार वो किसी और डरावनी तस्वीर के साथ नहीं, बल्कि अपनी असली शक्ल के साथ वापस आई है।

Zombie Angelina Jolie: आपको याद होगा बीते कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर जॉम्बी एंजेलिना जोली काफी मशहूर हुई थी। हॉलीवुड सुपरस्टार एंजेलिना जोली के लुक में एक एक बेहद ही डरावनी लड़की की तस्वीरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब साल 2017 के बाद ये लड़की एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में है। इस बार लड़की किसी और डरावनी तस्वीर के साथ नहीं, बल्कि अपनी असली शक्ल के साथ वापस आई है। भूतिया एंजेलिना जोली बनकर सबको डराने वाली सहर तबर नाम की इस इंस्टाग्राम स्टार ने आखिरकार अपने चेहरे से पर्दा हटा ही दिया है।

फिर सामने आई जॉम्बी एंजेलिना

फिर सामने आई जॉम्बी एंजेलिना

सहर तबर ईरान के तेहरान की रहने वाली है। एंजेलिना जोली के रूप में जितना दिलचस्प इस लड़की का किरदार था, उतनी ही दिलचस्प इसकी जिंदगी की कहानी भी है। एंजेलिना की तरह दिखने के लिए सहर ने सर्जरी तो करा ली, पर उन्हें भी क्या पता था कि ये इस कदर खराब हो जाएगी, कि वो भूत जैसी दिखने लगेंगी।

दिलचस्प है सहर की कहानी

दिलचस्प है सहर की कहानी

चेहरा ही नहीं, सहर की जिंदगी की कहानी भी काफी इंट्रस्टिंग है। दरअसल, सबर को ईरान के ईशनिंदा कानूनों के तहत गिरफ्तार भी किया जा चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सबर को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। अब आखिरकार रिहा होने के बाद अपना असली चेहरा लेकर वो लोगों के सामने आई हैं।

जेल में रहकर गुजारा वक्त

जेल में रहकर गुजारा वक्त

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, द इंडपेंडेंट की एक रिपोर्ट में एक्टिविस्ट मसीह अलीनेजाद के हवाले से कहा गया है कि आखिरकार उन्हें सिर्फ 14 महीने जेल में रखकर फिर रिहा कर दिया गया था।

सहर ने किया खुलासा

सहर ने किया खुलासा

एक्टिविस्ट ने खुलासा किया कि उनका लुक किसी बॉटेड प्लास्टिक सर्जरी के कारण ऐसा नहीं हुआ था, बल्कि ये सब एक मजाक था। सहर तबर तब सिर्फ 19 साल की थीं। मजाक के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। सहर की मां अपनी बेटी को छुड़ाने के लिए हर रोज आंसू बहाती थीं।

खूब रोई थीं सहर की मां

खूब रोई थीं सहर की मां

सहर की मां ने पिछले ही साल एंजेलिना जोली को एक खत लिखा था, जिसमें कहा था कि प्रिय एंजेलिना जोली, हमें आपकी आवाज की सख्त जरूरत है। सहर का असली नाम फतेमा शिखवंद है, जिसे देश में महिलाओं के अधिकारों के लिए चल रहे विरोध के बीच रिहा कर दिया गया है।

तो ये था सहर का मकसद

तो ये था सहर का मकसद

सहर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जो चेहरा उसने पहले सबको दिखाया था, वो सिर्फ मेकअप और फोटोशॉप का कमाल था। उसने कहा कि वो अपने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को बढ़ाना चाहती थी। एक्टर बनने की तुलना में ये काम कहीं ज्यादा आसान था।

सामने आकर बताई पूरी सच्चाई

सामने आकर बताई पूरी सच्चाई

बताते चलें कि सहर ने जब एंजेलिना वाला अपना लुक सबको दिखाया था, तो दावा किया था कि 50 कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद उनका हाल कुछ ऐसा हो गया था। लेकिन अब 21 साल की हो चुीं सहर का कहना है कि ये बात सच है कि उन्होंने लिप्स फिलिंग और नाक की कुछ सर्जरी की थी लेकिन वो तस्वीर फोटोशॉप की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+