जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने महिला ग्राहक को मारा, फिर भी लोगों ने किया उसी का सपोर्ट आखिर क्यों? जानें

बेंगलुुरु में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला ग्राहक को पीट दिया, जब इस मामले की असल वजह सामने आई तो लोगों ने महिला को ही दोषी बताया।

बेंगलुरु: जिस मामले की हम चर्चा करने जा रहे हैं यह मंगलवार का है। हुआ ये कि जोमैटो (फूड डिलीवरी कंपनी) कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय ने किसी बात पर बहस को लेकर खाना ऑर्डर करने वाली बेंगलुरु की एक महिला को पीट दिया। घायल महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। लेकिन जब इस मामले की हकीकत सामने आई तो लोग डिलीवरी ब्वॉय के पक्ष में आ गए। आइए जानते हैं पूरा मामला...

खाना पहुंचाने में हो गई थी देरी

खाना पहुंचाने में हो गई थी देरी

दसअसल बेंगलुरु की रहने वाली एक लड़की हितेशा चंद्राणी ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था। लेकिन सड़क पर जाम लगने की वजह से डिलीवरी ब्वॉय कामराज को खाना पहुंचाने में देरी हो गई। जब कामराज महिला के घर पहुंचे तो उन्होंने ऑर्डर कैंसिल कर दिया।

महिला को ऐसे लगी चोट

महिला को ऐसे लगी चोट

महिला ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि डिलीवरी ब्वॉय ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे चोट पहुंचाई। लेकिन जब कामराज ने इसकी वजह बताई तो सब भौचक्के रह गए। कामराज ने कहा कि महिला ने उसे गाली दी। वह उसे चप्पल लेकर मारने दौड़ी और खुल को बचाने के दौरान महिला का हाथ खुद ही उसकी नाक पर लग गया, जिसकी वजह से उसकी नाक से खून बहने लगा।

डिलीवरी ब्वॉय के पक्ष में आए लोग

डिलीवरी ब्वॉय के पक्ष में आए लोग

जब इस पूरे हादसे की असली वजह सामने आई तो लोगों ने महिला को ही इस हादसे का जिम्मेदार मानते हुए कामराज को निर्दोश बताया और उसके पक्ष में कई लोगों ने ट्वीट किए। प्रसिद्ध लेखिका, शेफाली विद्या ने कामराज का समर्थन करते हुए कहा कि, 'अगर पुलिस जांच में यह साबित हो जाता है कि डिलीवरी ब्वॉय निर्दोश है तो क्या यह महिला उसे हर्जाना देंगी। अगर वह दोषी होता है तो वह जेल जाएगा और अपनी नौकरी खोएगा, लेकिन यदि वह निर्दोश साबित होता है तो क्या होगा?'

सीए स्टूडेंट नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, 'डिलीवरी ब्वॉय कोई नौकर नहीं हैं। वे आपके लिए खाना लाते हैं। उनका सम्मान करें।' श्री कृष्णा ने लिखा, 'उस महिला के बारे में क्या जिसने पहले उसे चप्पलों से मारा। किसने उसे यह अधिकार दिया। एक कहानी का हमेशा दूसरा पक्ष होता है। समानता जरूरी है दोनों को इसके लिए सजा मिलनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+