'अंकिता अपने Ex को कैश ऑन डिलीवरी पर खाना भेजना बंद करें', जोमैटो ने ट्वीट पर की ये अपील
Zomato News: भोपाल की अंकिता ने फूड डिलीवरी कंपनी 'जोमैटो' को छका दिया। ऐसे में कंपनी ने सोशल मीडिया पर अंकिता से अनोखी अपील की। जिसपर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए।
Zomato News: फूड डिलीवरी कंपनी 'जोमैटो' आपको घर बैठे लजीज और मसालेदार खाना पहुंचाने के साथ ही कभी-कभी जायकेदार ट्वीट भी करती है, जो सोशल मीडिया पर गर्मी पैदा करने के लिए काफी होता है। एक ऐसा ही 'मसालेदार' ट्वीट जोमैटो ने बुधवार को किया।
जिसमें 'जोमैटो' ने एक फीमेल ग्राहक को मजाकिया अंदाज में आगह लिखा कि अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को कैश ऑन डिलीवरी पर खाना भेजना बंद कर दें, वो पैसे नहीं दे रहे हैं। इस ट्वीट पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से क्या लिखा 'जोमैटो' ने...

जोमैटो ने बुधवार सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भोपाल से अंकिता, कृपया अपनी पूर्व पत्नी को कैश ऑन डिलीवरी पर खाना भेजना बंद करें। यह तीसरी बार है कि वह भुगतान करने से इनकार कर रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ सी आ गई। इसपर 4 लाख से ज्यादा व्यूज, 3 सौ से ज्यादा री-ट्वीट, 100 से ज्यादा कमेंट और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले।
लोगों ने किए ऐसे मजेदार कमेंट
एक यूजर ने कहा कि जोमैटो तुमने बहुत गलत किया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रीपेड हो तो मेरे ऑफिस में भेज दो। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अपनी एक्स को गिफ्ट भेजने का मस्त प्लान है! रे बाबा।
एक यूजर ने कहा कि अंकिता के पूर्व साथी को ऐसा महसूस हो रहा होगा जैसे वह भूख और दिल टूटने के अनंत चक्र में फंस गया है, एक कैश ऑन डिलीवरी चक्र जो कभी खत्म नहीं होता है। एक ने लिखा कि अंकिता आई लव यू, इसे जारी रखें।












Click it and Unblock the Notifications