यूट्यूबर ने पूरे गांव को दी 'मोमोज पार्टी', बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने उठाया लुत्फ
Momos Party to villagers: उत्तरी भारत का एक छोटा सा गांव बुराशखंडा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। वो इसलिए क्योंकि हाल ही में इस गांव के लोगों को एक यूट्यूबर ने शानदार मोमोज पार्टी दी है। जी हां! अश्विनी थापा नाम के यूट्यूबर ने लोकल लोगों को एक मिशन के तहत मोमोज पार्टी दी।
मिशन 1 मिलियन के तहत यूट्यूबर ने धनौल्टी (मसूरी) के एक छोटे से गांव बुरांशखंडा में मजेदार मोमोज पार्टी दी। इस पार्टी में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे।

थापा और उनकी टीम ने 1800 मोमोज बनाए और पूरे गांव को दावत देने का प्लान बनाया। पार्टी खत्म होने के बाद भी उनके पास 100 मोमोज बच गए। इन्फ्लुएंसर अपने साथ प्लेट्स, ग्लास और कार्पेट्स भी लेकर आया हुआ था।
इतना ही नहीं थापा गांव ने गांव के बच्चों के लिए फन एक्टिविटीज का भी इंतजाम किया हुआ था। इस पार्टी का मजा फादर्स डे सेलिब्रेशन के साथ लिया गया। लेकिन तभी इलाके में बारिश होने लगी। लेकिन जब आसमान साफ हुआ तो बच्चे एक्टिविटीज में दिलचस्पी लेने लगे। सब लोग बढ़चढ़कर मोमोज खाने पहुंचे थे।
इस दौरान फादर्स डे के मौके पर केक भी काटा गया। लोकल बच्चे अपने हाथों में चॉकलेट और चेहरे पर मुस्कान लिए अपने घर लौटे। वीडियों में पार्टी के बाद थापा को कचरा फेंकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को 27 जून को पोस्ट किया गया था और इसे 15 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है।
य़हां देखें मोमोज पार्टी का वीडियो...
वीडियो के डिस्क्रिप्शन में यूट्यूबर ने लिखा- रोशन ब्रो रिशिकेश से बिना सोए यहां आने के लिए धन्यवाद। वीडियो में आपने मेरी मदद की। बताते चलें कि थापा ने अपनी यात्रा साल 2021 में शुरू की थी। अब उनके 2.8 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। एक मिलियन सब्सक्राइबर्स के लिए वे खूब मेहनत कर रहे हैं। फिलहाल ये वीडियो देखने के बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications