लड़की ने 18वें बर्थडे पर खरीदी लॉटरी, लाइफ की पहली टिकट में ही जीत लिए 3 अरब रुपए

कनाडा की रहने वाली 18 साल की जूलियट लैमॉर सबसे कम उम्र की जैकपॉट जीतनी वाली विनर हैं। जूलियट सबसे बड़ा जैकपॉट जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।

youngest Canadian Juliette Lamour wins 30 Million Pound on first ever lottery ticket

दुनियाभर में लाखों लोग अपनी किस्मत चमकाने के लिए लॉटरी टिकट खरीदते हैं। उनको आस होती है कि एक दिन लॉटरी उन्हें करोड़पति बना देगी। लेकिन सोचिए अगर कोई शख्स अपनी पहली ही लॉटरी टिकट से अरबपति बन जाए। ये किसी करिश्मे से कम नहीं है। कनाडा की 18 साल की एक लड़की ने 3 अरब रुपए की लॉटरी जीती है। कनाडा के इतिहास में इस उम्र में सबसे बड़ी लॉटरी जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

 जूलियट लैमॉर ने जीती 30 मिलियन पाउंड की लॉटरी

जूलियट लैमॉर ने जीती 30 मिलियन पाउंड की लॉटरी

कनाडा की रहने वाली 18 साल की जूलियट लैमॉर सबसे कम उम्र की जैकपॉट जीतनी वाली विनर हैं। 18 की जूलियट लैमॉर ने शुक्रवार को 48 मिलियन कनाडियन डॉलर (2.9 अरब रुपए) की भारी भरकम राशि हासिल की। जूलियट सबसे बड़ा जैकपॉट जीतने वाली कनाड़ा की सबसे कम उम्र की नागरिक हैं। जूलियट का ये पहला लॉटरी टिकट था। अब 18 साल की उम्र में जूलियट अरबपति बन गई हैं।

लड़की को दादा ने दिया लॉटरी खेलने का आइडिया

लड़की को दादा ने दिया लॉटरी खेलने का आइडिया

जूलियट ने बताया कि, उनका लॉटरी टिकट खरीदना महज एक संयोग था। उसके दादाजी ने सुझाव दिया था कि वह अपने 18वें जन्मदिन पर लॉटरी खेलें। लड़की ने बताया कि, मैं अभी 18 साल की हुई और मेरे दादाजी ने सुझाव दिया कि मैं मस्ती के लिए लॉटरी टिकट खरीदूं। मैं उनकी बात मानी। जिसके बाद में लॉटरी खरीदने के लिए स्टोर पर पहुंच गई। लेकिन मैंने इससे पहले कभी लॉटरी टिकट नहीं खरीदी थी, तो मुझे पता नहीं था कि, टिकट कैसे खरीदी जाती है।

पिता ने बताया था लॉटरी का वो लकी नंबर

पिता ने बताया था लॉटरी का वो लकी नंबर

जूलियट ने लॉटरी खरीदने में मदद के लिए पिता को फोन किया। जूलियट ने बताया कि, मैंने अपने पिताजी को फोन किया। उन्होंने मुझे LOTTO 6-49 क्विक पिक खरीदने के लिए कहा। मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि मैंने अपनी पहली लॉटरी टिकट पर गोल्ड बॉल जैकपॉट मारा!लड़की ने बताया कि, मैं टिकट खरीदने के बाद उसके बारे में भूल गई थी।

ऐप खोलते ही बजने लगा जैकपॉट का जिंगल

ऐप खोलते ही बजने लगा जैकपॉट का जिंगल

जूलियट ने कहा कि, उसके को-वर्कर हाल ही निकले टिकट रिजल्ट के विनर को लेकर बात कर रहे थे। स्थानीय समाचार में बताया गया था कि उस टिकट को सॉल्ट स्टे मैरी में बेचा गया था। जहां जूलियट रहती है। जिसके बाद जूलियट ने अपना ऐप चेक किया और उसे अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं हो रहा था। वह अब करोड़पति बन चुकी थी। मेरा सहयोगी रिजल्ट देखकर जमीन पर बैठ गया, वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। उसके बॉस ने उसे जल्दी घर जाने की परमिशन दे दी, लेकिन लड़की की मां ने कहा कि वह अपनी शिफ्ट पूरी करके ही घऱ लौटे।

लॉटरी जीतने के बाद जूलियट ने बनाया ये मेगा प्लान

लॉटरी जीतने के बाद जूलियट ने बनाया ये मेगा प्लान

लॉटरी कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि, हाल के सालों में कनाडा में कई विनर 18 साल की उम्र के बने हैं। लेकिन किसी भी विनर ने इतनी बड़ी राशि पहले कभी नहीं जीती है। जितनी की जूलियट ने जीती है। जूलियट ने कहा कि वह अपनी जीत के पैसों को अपनी शिक्षा में निवेश करने की योजना बना रही है। उसका सपना है कि वह एक दिन डॉक्टर बने और अपने समुदाय की सेवा कर सके। जूलियट फिलहाल इस पैसों से अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+