Video: पाकिस्तानी लड़के ने लेडी टीचर के साथ जो किया, देखकर दंग रह जाएंगे आप
पाकिस्तान के एक कॉलेज में लड़के ने पढ़ाई से बचने के लिए टीचर के सामने ऐसा कुछ किया कि सब हक्के-बक्के रह गए।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक कॉलेज में एक लड़के ने अपनी लेडी टीचर के साथ जो किया उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। लड़के ने भरी क्लास के सामने अपनी टीचर के साथ कुछ ऐसा किया उसे देखने वाला हर शख्स हैरान रह गया।

क्लास में टीचर ने जैसे ही पढ़ाई शुरू करवाई, वैसे ही पहली कतार में बैठे एक लड़के ने उन्हें रोका। लड़के ने उन्हें रोकने के साथ ही बॉलीवुड का फेमस गीत गाना शुरू कर दिया। सबसे हैरानी की बात तो लड़के ने बैठे-बैठे ही उस गीत की पैरोडी बना दी।
लड़के ने बॉलीवुड के हिट सॉग 'आज जाने की जिद न करो' गीत की पैरोडी आज पढ़ाने की जिद न करो तैयार की और पूरी क्लास के समाने टीचर के लिए गाने लगा। सोशल मीडिया के एक यूजर के मुताबिक ये वीडियो पाकिस्तान के Institute of Space Technology का है, जहां पढ़ाई न करने के लिए लड़के ने संगीत को जरिया बनाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications