Year Ender: 2023 में आखिर क्यों 50 करोड़ बार देखा गया ये VIDEO? जानिये ऐसा क्या खास है इसमें...
Most watched Video of 2023: साल 2023 कई मायनों में खास रहा। सोशल मीडिया की बात करें तो इस साल काफी कुछ यहां भी देखने को मिला। एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड्स बने। लेकिन एक रील जो सबसे ज्यादा देखा गया, उसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रील को 500 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा। ऐसे में ये रील साल 2023 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गई।
अब जाहिर सी बात है कि आपके मन में ये सवाल घूम रहा होगा कि आखिर इस रील को इतने सारे लोगों ने देखा क्यों? और ये वायरल कैसे हुई? इस वीडियो को किसने बनाया है और इसमें खास क्या है... चलिये आपको बताते हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो एक मेकअप टूटोरियल है, जिसे टिकटॉक इन्फ्लुंसर न्याडोली डेंग द्वारा बनाया गया है। मार्च में इस वीडियो को अपलोड किया गया था, जिसके बाद से 504 मिलियन बार इसे देखा जा चुका है। टिकटॉक पर ये वीडियो सबसे ज्यादा देखा वाला वीडियो बन चुका है। इसका कारण न्याडोली का गहरा काला रंग भी है।
न्याडोली ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया था, उसमें वे मेकअप प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल करती नजर आ रही थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि कैसे उन्होंने अलग-अलग कंपनियों के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर किया है। किस कंपनी के कौन से प्रोडक्ट को उन्होंने लगाया है। ये भी उन्होंने बताया है।












Click it and Unblock the Notifications