Year Ender 2023: 'चंद्रयान 3' से लेकर 'इजराइल-हमास युद्ध' तक... इस साल की 8 बड़ी घटनाओं पर डालें एक नजर
Year Ender 2023: इस साल भारत के नाम जो सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई, वो थी चंद्रयान 3 की कामयाबी। जब चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचा तो देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। हालांकि इस बड़े इवेंट के अलावा साल 2023 काफी सारी अहम और बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाएगा। इसमें कई अच्छी घटनाएँ हैं तो कई बुरी यादों वाली। चलिये बात करते हैं इन सभी घटनाओं के बारे में...
साल 2023 कई सारी बातों के लिए आने वाले लंबे समय तक याद रहने वाला है। ये साल कई अच्छी और कई बुरी यादों को देकर जा रहा है। साल खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। जानते हैंं वे कौनसी घटनाएं हैं, जिन्होंने इस साल काफी सुर्खियां बटोरीं।

1. 'चंद्रयान 3'
भारत चांद पर पहुंचा तो देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। हर कोई इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
2. इजराइल-हमास युद्ध
जब खबर मिली की इजराइल पर हजारों मिसाइल से हमला हुआ है तो सबकी धड़कनें बढ़ गईं। इजराइल और फिलीस्तीनी जंग का गवाह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया बनी।
3. सतीश कौशिक का निधन
बॉलीवुड के शानदार एक्टर सतीश कौशिक के निधन ने हर किसी को तोड़कर रख दिया। एक्टर अनुपम खेर उनके करीबी दोस्त हुआ करते थे और वे भी इस गम से उबर नहीं सके। सतीश कौशिक के निधन के बाद उन्हें गूगल पर भी काफी सर्च किया गया।
4. तुर्की भूकंप
जब खबर आई कि तुर्की में खतरनाक भूकंप आया है तो हर किसी की सांसें मानो थम सी गई। 7.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप ने 45000 से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली।
5. 2023 का बजट
बजट 2023 की अगर बात करें तो ये भी काफी चर्चा में रहा। कुल व्यय 27.2 लाख करोड़ रुपये और 45 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया। राजकोषीय घाटा जीडीपी के 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया।
6. अतीक अहमद हत्याकांड
यूपी के डॉन और माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अतीक के हमलावर पत्रकार बनकर आए थे और उन्होंने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अप्रैल के महीने में ये हत्या हुई थी।
7. ओडिशा ट्रेन हादसा
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में तकरीबन 260 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 1000 लोगों घायल भी हुए। बालासोर में हुए इस दर्दनाक हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया था।
8. मणिपुर हिंसा
मार्च-अप्रैल के महीने में मणिपुर में हिंसा भड़की तो पूरा देश इसका गवाह बना। मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जमकर विवाद हुआ। घर जले और महिलाओं की अस्मिता के साथ भी खिलवाड़ हुआ। इस हिंसा ने हर किसी को डरा कर रख दिया था।












Click it and Unblock the Notifications