Year Ender 2023: सिस्टम है भाई.. एल्विश और लॉर्ड पुनीत के दमदार डायलॉग्स, बच्चे से बूढ़े की जुबां पर छाए

Year Ender 2023: 'सिस्टम है भाई अपना...', 'अच्छा मुझे तो पता ही नहीं था...' ये इस साल के ऐसे कुछ दमदार डायलॉग्स हैं, जो लोगों के सिर चढ़कर बोले। बच्चा बच्चा तक बीते दिनों सिस्टम सिस्टम कर रहा था। एल्विश यादव की वजह से फेमस हुआ ये शब्द बच्चे-बच्चे की जुबां पर छाया रहा। इसके अलावा पुनीत सुपरस्टार को लेकर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त मीम्स वायरल हुए।

ये साल काफी चीजों को लेकर खास रहा। बिग-बॉस ओटीटी की बात करें तो यूट्यूब के किंग एल्विश यादव ने इस साल शो में बाजी मारी। एल्विश का रौला इस साल कायम रहा। वहीं इस बीच उनके फॉलोवर्स की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ। पुनीत सुपरस्टार के मीम्स भी लोगों ने जमकर शेयर किए। चलिये बात करते हैं इस साल के ऐसे दमदार मीम्स के बारे में, जो लोगों ने आपस में खूब शेयर किए।

Year Ender

सबसे पहले बात करते हैं एल्विश यादव की, जिन्होंने बिग बॉस जीतकर ब़ड़े लेवल पर पॉपुलैरिटी हासिल की। एल्विश का एक गाना सिस्टम रिलीज होने के बाद जमकर वायरल हुआ। इसके बाद से एल्विश को ही फैंस सिस्टम कहकर बुलाने लगे। यूट्यूबर की बिग बॉस में एंट्री से पहले भी उनकी फैन फॉलोविंग तगड़ी हुआ करती थी। लेकिन बिग बॉस जीतकर उन्होंने बड़े लेवल पर पॉपुलैरिटी हासिल की।

एल्विश के फैंस के मुंह पर बस सिस्टम सिस्टम ही रहता था। जहां देखो वहां एल्विश यादव के फैंस ही नजर आते थे। सिस्टम शब्द इतना पॉपुलर हुआ कि वो हर किसी की जुंबा पर चढ़ गया। यूट्यूबर के गाने को करोड़ों लोगों ने देखा और इसे मास पॉपुलैरिटी मिली।

पुनीत सुपरस्टार को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दिल्ली के पुनीत ने सबको अपनी हरकतों से अपना फैन बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। पुनीत के डायलॉग्स इतने फनी थे कि लोगों के सिर चढ़कर बोले। इसमें पुनीत का तो मैं क्या करूं और अच्छा.... ये डायलॉग तो पुनीत का जमकर वायरल हुआ और लोगों ने इसपर खूब रील्स भी बनाए। पुनीत सुपरस्टार ने एक दफा वीडियो शेयर कर ये भी कहा था कि आजकल के 18-25 साल के नल्ले-बेरोजगार बच्चे अपने मां-बाप को ब्राउन पेरेंट्स बोलते हैं ताकि सबको ये लगे कि ये कोठी बंगले वाले हैं।

पुनीत के इस डायलॉग को भी जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। लोगों ने इसपर भी खूब रील शेयर किए और वीडियोज बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+