Year Ender 2023: फैमिली के साथ ये पांच जगह नहीं देखीं तो कुछ नहीं देखा, जीवन भर याद रहेगी न्यू ईयर ट्रिप

Year Ender 2023: ये साल खत्म होने वाला है। ऐसे में बढ़िया समय आ चुका है कि आप नया साल अपने परिवार के साथ किसी शानदार जगह पर बिताएं। अब ये जगर कोई पहाड़ भी हो सकती है कोई समंदर भी हो सकता है या फिर कोई बेहद ही शांत जगह। साल के अंत की छुट्टियां मनाना फेवरेट वेकेशन होता है। ऐसे में गुजरते साल की थकान को दूर करने और नए साल के स्वागत का मजा लेने के लिए हम आपको ऐसी जगहें बताएंगे, जहां आप अपना बेहतरीन वक्त बिता सकते हैं।

जैसे ही साल के अंत के वैकेशन सीजन शुरू होता है, सभी लोग घूमने की तैयारियां शुरू कर देते हैं। ऐसे में हम आपको इस साल के मशहूर और फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां लोग बार-बार जाना पसंद करते हैं।

Year Ender 2023

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
शांत ब्लू वॉटर, साफ समुद्र तट, शानदार सूर्यास्त और अंतहीन महासागर इसे एक शानदार डेस्टिनेशन बनाते हैं, क्योंकि आप पीछे छूटे साल को याद करते हैं और नए साल का स्वागत करने की तैयारी करते हैं। क्षेत्र के आदिवासियों के इतिहास से लेकर उनके लजीज व्यंजनों तक अंडमान घूमने और आराम करने के लिए एक आदर्श स्थान है।

गोवा
यदि आप वास्तव में नए साल के स्वागत के उत्साह का अनुभव करना चाहते हैं, तो गोवा आपके लिए सही जगह है। पार्टियों से लेकर नए लोगों से मिलना और उनकी कहानियां सुनना तक, आप ये सब कर सकते हैं। सबके अलावा समुद्र हमें आराम करने और हमारे दिमाग को तरोताजा करने में मदद करता है।

मसूरी
अगर आप समंदर से ऊब चुके हैं और पहाड़ों की यात्रा करना चाहते हैं तो मसूरी से बेहतर हिल स्टेशन कोई हो ही नहीं सकता। एकदम कम बजट में आप मसूरी से विंटरलाइन का मजा उठा सकते हैं। साथ ही विंटर कार्निवाल का भी आनंद ले सकते हैं। मसूरी की कई खासियत हैं, जो इसे शानदार हिल स्टेशन बनाती हैं। यहां घूमने के लिए जॉर्ज एवरेस्ट, दलाई हिल्स, लाल टिब्बा, मॉल रोड, कैमल बैक रोड, हाथी पांव, लेंढौर, कम्पनी कार्डन जैसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं।

उदयपुर
महलों में शाही जीवन और इतिहास का आनंद अगर लेना है तो उदयपुर से शानदार जगह कोई नहीं हो सकती। यहां लजीज व्यंजनों से लेकर राजस्थानी पोशाक के बाजारों का आप आनंद ले सकते हैं। उदयपुर में आपको सब कुछ मिलेगा।

शिमला
पहाड़ कभी निराश नहीं करते। अगर आप पहाड़ियों के बीच, धुंध में भीगते हुए और उनसे झांकते सूरज के साथ देवदार के पेड़ों के दृश्य की तलाश में हैं, तो शिमला साल के अंत के लिए सबसे अच्छी जगह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+