Year Ender 2023: डेटिंग ऐप से लेकर पार्सल डिलीवरी तक... डिजिटाइजेशन बढ़ने पर इस साल ऐसे बढ़े फ्रॉड के मामले

डिजिटल भारत को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों की परेशानियां भी कम होती जा रही हैं। मगर इस डिजिटलाइजेशन के चलते कई लोग ऑनलाइन फ्रॉड का भी शिकार हुए। जितनी सुविधाएं, ऑनलाइन धोखाधड़ी के चांसेज भी उतने ही ज्यादा। जितना ये लोगों के लिए आसानी बना, उतना ही फ्रॉड भी ज्यादा बढ़े। चलिये बाते करते हैं उन फ्रॉड के बारे में, जिनका शिकार सबसे ज्यादा भारतीय लोग हुए।

इस साल कई सारे लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़ने के साथ ही स्कैमर्स के लिए फ्रॉड करना भी काफी आसान हो गया है। ऐसे में लोग इस साल जमकर ठगी का शिकार हुए। हालांकि, ज्यादा मामले सामने आने के बाद लोग अलर्ट भी हुए, मगर कई दफा पैसा कमाने का लालच लोगों के अकाउंट खाली कर गया।

Year Ender 2023

इंटरनेट के इस दौर में भला कौन व्हाट्सएप यूज नहीं करता। व्हाट्सएप ना भी करें तो भी कई सारे मैसेजिंग ऐप लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार आपको भी अजीबोगरीब नंबर्स से मैसेज आए होंगे। ये किसी वीडियो को लाइक करने या फिर कोई वीडियो देखने के बारे में कहते हैं और बदले में पैसा कमाने का लालच भी।

हालांकि, शुरुआत में पैसे मिलते भी हैं। लेकिन बाद में अपना अकाउंट लिंक करने या फिर कुछ और पैसे डालने को कहा जाता है। इसके बाद जब कोई यूजर इसमें पैसा डालता है, तो अकाउंट फ्रीज हो जाता है। अकसर लोग ज्यादा पैसे के लालच में बड़ा अमाउंट भी डाल देते हैं। इसके बाद नंबर से सारा कॉन्टैक्ट टूट जाता है और इंसान हाथ मलता ही रह जाता है।

डेटिंग ऐप का नाम सुनते ही हर किसी के जहन में यही ख्याल आता है कि इसका इस्तेमाल नए लोगों से दोस्ती और मिलने के लिए किया जाता है। कई लोगों को नए साथी ही तलाश होती है तो कईयों को किसी नए इंसान के साथ डेट पर जाने का शौक होता है। कई लोग दोस्त बनाने के लिए डेटिंग ऐप का यूज करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि स्कैमर्स ने डेटिंग ऐप को भी नहीं छोड़ा है।

स्कैमर्स पहले डेटिंग ऐप के जरिये राइट स्वाइप करवाते हैं और फिर इसके बाद उस इंसान का भरोसा जीतने के बाद अपने रिश्ते की शुरुआत करते हैं। फिर किसी बहाने से पैसे लूट लेते हैं। इस लूट में कोई एक इंसान नहीं बल्कि पूरी की पूरी गैंग शामिल होती है। ये लोग खास लोगों को टारगेट करके ऐसा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+