'स्कूटर' बना दुनिया का सबसे बदसूरत कुत्ता, जानिये इनाम में क्या-क्या मिला?
World's ugliest dog: दुनिया में जानवरों की न जाने कितनी ही प्रजातियां हैं। कुत्तों की बात करें तो कुत्तों की भी काफी नस्लें होती हैं और लोगों को अलग-अलग नस्लों को पालने का बड़ा ही शौक होता है। एक ऐसा ही अलग नस्ल का कुत्ता इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
दुनिया का सबसे बदसूरत कुत्ता
सबसे छोटे या सबसे बड़े कुत्ते के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते ने हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। इतना ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते ने भी अपने नाम रिकॉर्ड कायम किया है। इस कड़ी में एक और कुत्ते का नाम जुड़ गया है। लेकिन ये नाम बड़ा, छोटा या खूबसूरत नहीं बल्कि बदसूरती की वजह से जुड़ा है।

स्कूटर को मिला तगड़ा ईनाम
जी हां! इस कुत्ते का नाम है स्कूटर। स्कूटर ने प्रतियोगिता जीतकर 1500 डॉलर के साथ-साथ एक ट्रॉफी भी हाल ही में अपने नाम की है। डॉग्स को गोद लेने की प्रतियोगिता में लोगों को खूब प्रोत्साहित किया जाता है। इस कॉम्पीटीशन में खूब सारे अलग-अलग ब्रीड्स के कुत्ते हिस्सा लेते हैं। इस कड़ी में स्कूटर ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
क्या थी प्रतियोगिता?
ये कॉम्पीटीशन सिर्फ सुंदर या अच्छे दिखने वाले कुत्तों को लेकर ही नहीं होती, बल्कि शारीरिक कमी वाले कुत्तों में भी होती है। इसका मकसद लोगों में इन कुत्तों के प्रति प्यार पैदा करना होता है। ताकि इन्हें गोद लेने में कोई भी शख्स हिचकिचाए ना।
50 सालों से हो रहा कॉम्पीटीशन
बता दें कि इस शानदार प्रतियोगिता का आयोजन पेटालुमा में 50 सालों से कराया जा रहा है। इस साल की प्रतियोगिता स्कूटर नाम के इस डॉगी ने जीती है। इस डॉग के बाल नहीं हैं। रेस्क्यू ग्रुप में शामिल एक शख्स ने उसे गोद ले लिया था। सात सालों तक उसने इसे अपने पास रखा। इसके बाद लिंडा नाम की महिला ने इस कुत्ते को गोद ले लिया।
काफी बूढ़ा हो चुका है स्कूटर
लिंडा बताती हैं कि स्कूटर काफी जल्दी थक जाता है। वो काफी बूढ़ा हो चुका है। वो तेजी से हिल डुल भी सकता है। बीते साल की बात करें तो सबसे बदसूरत कुत्ते का खिताब हैप्पी फेस नाम के एक डॉगी को मिला था। उस कुत्ते को भी स्कूटर की ही तरह चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी।












Click it and Unblock the Notifications