पैदा हुई दुनिया की सबसे छोटी बच्ची, वजन एक शिमला मिर्च के बराबर
नई दिल्ली। दुनिया भर में हर रोज सैकड़ों बच्चे पैदा होते है। उनमें से कुछ खास होते हैं तो कुछ सामान्य। लेकिन जर्मनी में एक ऐसी बच्ची पैदा हुई है, जो दुनियाभर में उसके वजन और लंबाई की वजह से सुर्खियां बंटोर रही है।

पैदा हुई दुनिया की सबसे छोटी बच्ची
जर्मनी के विट्टन में एमीलिया ग्रैबरजिक जब पैदा हुई तो उसे देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए। बच्ची की वजन बेहद कम और वो बहुत छोटी थी। लोगों का कहना है कि इस बच्ची का वजन एक शिमला मिर्च के जितना ही है और इस बच्ची की लंबाई मात्र 22 इंच ही है। OMG! मां के कोख से गायब हो गया 9 महीने का अजन्मा बच्चा
25वें हफ्ते में हुआ जन्म
दरअसल एमीलसिया का जन्म 25वें सप्ताह में हो गया। जन्म के समय डॉक्टर उसे देखकर हैरान हो गए। वो बेहद कमजोर थी। सांस तक नहीं ले पा रही थी। लेकिन बच्ची में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू हो गया। आज 9 महीने बाद एमिलिया के बॉडी पार्ट्स काफी हद तक सामान्य बच्चों की तरह बढ़ने लगे हैं। जो बच्ची जन्म के समय महज 227 ग्राम की थी वो आज 9 महीने बाद करीब 3 किलो की हो गई है।
लिटिल फाइटर
बच्ची के जिंदा बचने और उसमें हो रहे विकास को देखकर मां-बाप और डॉक्टर बेहद खुश है। डॉक्चरों ने उसका नाम लिटिल फाइटर रख दिया है। डॉक्टरों की मानें तो एमीलिया इसते कम वजन के बावजूद जिंदा बच जाने वाली पहली बेबी बन गई है। उसे दुनिया की सबसे छोटी बच्ची की खिताब दिया गया है। हलांकि एमीलिया से पहले शिकागो में पैदा हुई एक बच्ची की वजन मात्र 243 ग्राम था।












Click it and Unblock the Notifications