Poland: 55 टन का विशालकाय घंटा बनकर तैयार
नई दिल्ली। दुनिया के विशालकाय घंटों में से एक को ब्राजील के धार्मिक स्थल पर लगाए जाने से पहले दुनिया के सामने रखा गया। इसका कुल वजह 55 टन है। इस घंटे को पोलैंड के शहर कराकोव में गुरुवार को लोगों के सामने रखा गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। इस घंटे का नाम वोक्स पैट्रिक्स है जोकि चार मीटर उंची है और 4.5 मीटर इसका व्यास है। इस घंटे को ब्राजील के ट्रिनिडाड स्थित इटरन फादर में लगाया जाएगा।

इस घंटे को कॉपर और टिन से बनाया गया है, जिसे चार इंजिन की मदद से बजाया जाएगा। इस घंटे को 100 मीटर की उंचाई पर लगाया जाएगा, जिसे बाद में इंजिन की मदद से बजाया जाएगा। इसे ट्रिनिडाड शहर में बसीलिका में लगाया जाएगा। यहां के मालिक पायोत्र ओल्सजेवेस्की का कहना है कि इससे पहले भी इस घंटे को बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह सफल नहीं रही थी। जिसे बाद में दोबारा बनाया गया और इस बार यह सफल रहा है।
इस घंटे को बनाने में तकरीबन चार वर्ष का समय लगा है। इससे पहले इसे बनाने की जब कोशिश की गई थी तो इसके सांच में लीकेज होने की वजह से यह बन नहीं पाया था। जिसकी वजह से इसे बनाने की दोबारा प्रक्रिया की गई। लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कैसे इस घंटे को ब्राजील नाव की मदद से ले जाया जाता। माना जा रहा है कि इशी वर्ष इस घंटे को लगाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका में हिंदू वोट बैंक की राजनीति, चुनाव अभियान में हुआ भगवान गणेश का इस्तेमाल












Click it and Unblock the Notifications