यहां पुरुषों का काम करना है वर्जित, चलता है शादीशुदा महिलाओं का राज

कुछ महिलाएं लगभग 500 सालों से एक काम को बिना मर्दों की मदद के अंजाम देती आ रही हैं।

इम्फाल। पुरुषों के वर्चस्व वाले इस समाज में महिलाओं द्वारा किसी काम में आगे बढ़ना काबिले तारीफ है। ऐसी ही कुछ महिलाएं लगभग 500 सालों से एक काम को बिना मर्दों की मदद के अंजाम देती आ रही हैं। यहां मर्द वर्जित नहीं है लेकिन ये काम औरते ही करती हैं। ये महिलाएं दुनिया का सबसे बड़ा बाजार चला रही हैं।

Bizarre

मणिपुर के इम्फाल में है बाजार

मणिपुर के इम्फाल में है बाजार

ये मार्केट भारत के मणिपुर में है। इम्फाल में रोजाना लगने वाले इस बाजार की सबसे खास बात ही यही है कि इसे महिलाएं चलाती हैं। यहां मर्द आकर सामान तो खरीद सकते हैं लेकिन अपनी दुकान नहीं लगा सकते। यहां केवल महिलाओं का दबदबा चलता है।

दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा मार्केट है ये

दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा मार्केट है ये

ये बाजार सिर्फ एशिया का ही नहीं, बल्कि दुनिया का महिलाओं के द्वारा चलाया जाने वाला सबसे बड़ा बाजार है। इसलिए इस बाजार को 'मदर्स मार्केट' भी कहा जाता है। बड़े से क्षेत्र में फैले इस बाजार में सब्जियों से लेकर मीट, कपड़े और बाकी जरूरतों का सामान मिलता है। सवेरे से लेकर शाम तक जबरदस्त भीड़ होती है।

शादीशुदा औरतें ही बेचती है सामान

शादीशुदा औरतें ही बेचती है सामान

वैसे यहां महिलाओं के दुकान लगाने में भी एक नियम है। और वो ये है कि केवल शादीशुदा औरते ही यहां सामान बेच सकती हैं। क्योंकि ये बाजार महिलाओं द्वारा चलाया जाता है इसलिए कई बार इसे बंद कराने की भी धमकियां मिल चुकी हैं।

मणिपुर का विशेष आकर्षण है ये

मणिपुर का विशेष आकर्षण है ये

धमकिओं के बावजूद यहां कि औरतों के हौसले बुलंद हैं और वो सालों से इस बाजार को गुलजार बनाए हुए हैं। पर्यटकों के लिए ये विशेष आकर्षण का केंद्र है। मणिपुर आने वाले अधिकतर लोग यहां आना जरूर पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+