यह थी दुनिया की पहली एटीएम मशीन, पढ़ें क्‍या था खास

नई द‍िल्‍ली। अगर आपको दुनिया के पहले एटीएम के बारे में पता चले तो आप उसे जरूर देखना चाहेंगे। हो सकता है क‍ि यह आपके जहन में हमेशा के ल‍िए बस जाए। दुनिया के इस पहले एटीएम मशीन ने अपना हाल ही में 50 वां बर्थ डे मनाया है। साल 1967 में दुनिया की पहली एटीएम मशीन लंदन के एनफील्‍ड में बार्क्‍लेज बैंक की शाखा में स्‍थाप‍ित की गई थी। मशीन को पूरी तरह से सोने का बना द‍िया गया है।

यह थी दुनिया की पहली एटीएम मशीन, पढ़ें क्‍या था खास

चॉकलेट बार ड‍िस्‍पेंसर से आया याद

दरअसल, खबरों के मुताबिक एटीएम बनाने का आइड‍िया जॉन शेफर्ड बैरन ने इंवेंट क‍िया था। उनका मानना था क‍ि पैसे न‍िकालने के ल‍िए हर समय बैंक जाना पड़ता है। जब क‍ि कभी-कभी ऐसा नहीं हो पाता है। जब बैंक नहीं खुला होता है और पैसे की अचानक जरूरत होती है तो बैंक बंद होने के चलते ऐसा नहीं हो पाता है। इतने में उनकी नजर एक चॉकलेट बार ड‍िस्‍पेंसर पर पड़ी। उस मशीन को देखकर इनके दिमाग में एटीएम मशीन बनाने का व‍िचार आया। यह बात बैरन ने एक साक्षात्‍कार के दौरान दी।

जापान में बनी थी पहली मशीन

अगर बैरन की बातों पर नजर डालें तो एक तरफ उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि जापान में 1966 में यह पहली मशीन बनाई गई थी। लेकिन वो लोन न‍िकालने के काम आती थी। इसके बाद बार्कलेज बैंक के मन में व‍िचार आया क‍ि क्‍यों न पैसे न‍िकालने वाली मशीन बनाई जाए। लंदन के एनफील्‍ड में दुनिया की पहली एटीएम मशीन से सबसे पहले ब्रिटिश अभिनेता रेग ने पैसे न‍िकाले थे। मशीन से एक स्‍पेशल तरह के पिन का इस्‍तेमाल क‍िया गया। जैसे जैसे समय बदला वैसे-वैसे तरीके भी बदले। आज जो एटीएम मशीन पैसे न‍िकालने के काम आती है वह बहुत ही आधुनिक और ट्रेंड के मुताबिक हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+