दो भाइयों की दुश्मनी, बना दी दुनिया की सबसे पतली इमारत, छोटा भाई बोला-बदला पूरा हुआ
World Thinnest Building: आपने यह जरूर सुना होगा कि जगह की कमी के कारण लोग बहुत छोटे आकार घर में बना रहे हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि भाई से बदला लेने के लिए दूसरा भाई दुनिया की सबसे पतली इमारत खड़ी कर देगा।

World's thinnest building: भारत में अक्सर दो भाइयों के बीच लड़ाई जमीन-जायदाद और मकान को लेकर होती है। यह लड़ाई कभी-कभी बदले की आग में बदल जाती है। अब ऐसा ही मामला लेबनान का है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां दो भाइयों के बीच झगड़ा हुआ तो एक भाई ने बदला लेने के लिए दुनिया की सबसे पतली इमारत बना डाली।
जानें पूरा मामला
दरअसल, लेबनान के दो भाइयों के पास पूर्वज की कुछ जमीन थी जिस दो हिस्सों में बांट दिया गया था। इस दौरान सरकार की तरफ से सरकारी सड़क बनाने के लिए जमीन मांगी गई। बड़ा भाई तो जमीन देने को तैयार हो गया, लेकिन छोटे वाले न इनकार कर दिया। वह चाहता था कि भाई किसी भी हालत में जमीन नहीं बेचे लेकिन बड़े भाई ने जमीन सरकार को दे दी। उसके बेचने के बाद दोनों में नाराजगी बहुत अधिक बढ़ गई। ऐसे में बड़े भाई से बदला लेने के लिए छोटे भाई ने गजब की तरकीब लगाई और दुनिया की सबसे पतली इमारत बना डाली।
भाई को समुद्र का नजारा न दिखे इसलिए बना डाली सबसे पतली इमारत
छोटे भाई ने बदले लेने के लिए बड़े भाई के घर के आगे अपनी जमीन पर एक पतली सी इमारत बना दी। जिससे हुआ यह कि बड़े भाई को समुद्र का नजारा दिखना बंद हो गया। छोटे भाई ने मकान बनते ही कहा मेरा बदला पूरा हुआ।
दुनिया का सबसे पतला घर
देखने में ये घर और बिल्डिंग जैसी ही दिखती है। इस बिल्डिंग की मोटाई एक तरफ 4 मीटर है तो दूसरी तरफ 60 सेंटीमीटर ही है। दुनिया के कई देशों से इस दिलचस्प मकान को देखने के लिए लोग आते हैं। इस इमारत में कोई नहीं रहता है। 120 वर्गमीटर में बनी इस इमारत के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। इसे साल 1954 में बनवाई गई थी और दो फ्लोर पर मिलाकर कुल 4 ही कमरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications