World Oldest Person: दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का हुआ निधन, 118 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का मंगलवार रात को 118 साल की उम्र में निधन हो गया है। टॉलन के मेयर ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

World Oldest Person: दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन का मंगलवार को निधन हो गया है। फ्रांस के टूलॉन शहर में 118 साल की उम्र में महिला ने दुनिया को अलविदा कहा। रैंडन के प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने कहा कि मंगलवार की रात दो बजे उनका निधन हो गया। ये बहुत ही दुख की बात है लेकिन वे ऐसा चाहती थीं या यूं कहें कि उनकी आखिरी इच्छा थी कि वो अपने प्यारे भाई से मिले। उनके लिए यही आजादी है।

मेयर फाल्को ने की मौत की पुष्टि
टॉलन के मेयर ह्यूबर्ट फाल्को ने ट्विटर पर उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि मैंने आज दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला #SisterAndre के निधन के बारे में सुना। ये पीड़ा है।

119 साल के तनाका की हुई थी मौत
सिस्टर एंड्रे को सबसे बुजुर्ग यूरोपीय के रूप में मान्यता दी गई थी। पिछले साल 119 वर्षीय जापान के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के केन तनाका की मृत्यु हुई थी। वे 119 साल के थे। तनाका की मृत्यु के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गई थीं।

1904 में हुआ था जन्म
ल्यूसिन रैंडन को सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 1904 को फ्रांसीसी शहर एल्स में हुआ था। रैंडन 19 साल की उम्र में कैथोलिक बन गई थीं। फिर आठ साल के बाद वे नन बन गईं।

बुजुर्गों की सेवा में बिताया समय
युद्ध खत्म होने के बाद एक उन्होंने विची आकर एक अस्पताल में काम किया। यहां उन्होंने अपने 28 साल बुजुर्गों और अनाथों की सेवा में बिताए। साल 2021 में जहां वे रहती थीं, वहां के 10 निवासियों की मौत हो गई और उन 10 लोगों में रैंडन बच गईं।

'मुझे नहीं पता क्या रहस्य है'
साल 2020 में रैंडन ने फ्रैंच रेडियो को बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वे इतने लंबे समय तक जीवित कैसे रहीं। मुझे नहीं पता कि ये क्या रहस्य है। केवल भगवान की इस सवाल का जवाब दे सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications