Zaouli Dance: यूं ही नहीं दुनिया का सबसे असंभव डांस है 'जाओली', वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
वायरल वीडियो में आप दुनिया का नामुमकिन माना जाने वाला डांस जाओली देख सकते हैं। शख्स पूरे परिधान के साथ ये पारंपरिक नृत्य कर रहा है।

दुनिया में ढेरों जनजातियां हैं और सबके अपने अलग-अलग रीति रिवाज और तौर तरीके हैं। पुराने समय से चले रही रही परंपराओं में जो सबसे खास है, वो है नृत्य। अलग-अलग लोक नृत्यों ने दुनियाभर में न जाने कितने ही लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। इन्हीं लोक नृत्यों में सेंट्रल आइवरी कोस्ट का जाओली लोकनृत्य है, जो न केवल अपने अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। बल्कि ये दुनिया का सबसे कठिन नृत्य माना जाता है। हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जाओली डांस कर रहा है।

सबसे कठिन है ये डांस फॉर्म
जाओली दुनिया का सबसे कठिन डांस माना जाता है। और इस बात पर कोई शक भी नहीं है। वीडियो देख आप भी मान जाएंगे कि वाकई इस डासं फोर्म को सबसे कठिन डांस की श्रेणी में क्यों रखा गया है। जाओली का ये वीडियो @TheFigen के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं। एक बार को तो ये डांस काफी नामुमकिन सा लग रहा है।
This is "Zaouli" dance of Central Ivory Coast and is labelled as the most impossible dance in the world! pic.twitter.com/1F3SSzhF3O
— Figen (@TheFigen_) January 12, 2023
वायरल हुआ वीडियो
जाओली के इस वीडियो को 60 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि सेंट्रल आइवरी कोस्ट का ये जाओली डांस है, जिसे दुनिया में असंभव डांस का दर्जा मिला हुआ है। 12 जनवरी को शेयर किया गया ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बेहद लोकप्रिय है जाओली
UNESCO के मुताबिक, जाओली एक लोकप्रिय डांस है, जो गूरो समुदायों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य को करते वक्त एक खास तरह का परिधान पहना जाता है। साथ में एक शानदार म्यूजिक भी बजता है। ठीक ऐसा ही वीडियो में भी देखा जा सकता है।

बिना रुके डांस कर रहा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बिना रुके शानदार डांस कर रहा है। बिना रुके वो इतना खतरनाक डांस कर रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, हैरान हो रहा है। लेकिन इस समुदाय के लिए ये कोई मुश्किल बात नहीं। रीति रिवाजों से जुड़ा उनका ये नृत्य न सिर्फ समुदाय बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।












Click it and Unblock the Notifications