ये है दुनिया का सबसे भूतिया 'शापित पार्क', कई बच्चों की हो चुकी है मौत
lake shawnee amusement park: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाने से लोगों को बड़ा डर लगता है। ऐसी ही एक जगह है लेक शॉनी एम्यूजमेंट पार्क। इस पार्क की कहानी दुखद होने के साथ-साथ बेहद डरावनी भी है। एक बड़ी घटना के बाद इस पार्क को अब खाली छोड़ दिया गया है। अब ये कई सालों से वीरान पड़ा हुआ है। इसे सबसे भूतिया करार दिया गया है।
ये डरावना पार्क स्थित है अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य के प्रिंसटन शहर में। इस पार्क में 6 बच्चों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद से पार्क में किसी का भी आना जाना नहीं है। इसके कई सालों बाद पार्क को भूतिया भी करार दे दिया गया था। और अब खुदाई करने वालों को पता चला कि यहां पर एक कब्रिस्तान भी बना हुआ है।

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शॉनी झील के किनारे बने इस पार्क को पहली बार 1920 के दशक में खोला गया था। इसे बिजनेसमैन कॉनली स्निडो ने खोला था। इसके बाद ये 1988 में बंद भी हो गया था। अब जिस जगह ये पार्क स्थित है, उसे शापित भूमि बताया गया था, जिसके चलते काफी डरावनी कहानियां यहां के बारे में मशहूर हैं।
बताते चलें कि पार्क को लेकर कई डरावनी कहानियां बताई जाती हैं। यहां कई तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। एक घटना में एक बच्चे की दुखद मौत हो गई थी, जब वो एक स्विमिंग पूल में डूब गया था। लड़के की मां ने जब उसे बहुत ढूंढा तो फिर कहीं जाकर स्विमिंग पूल में उसकी बॉडी तैरती हुई दिखी। इस तरह की घटना फिर दोबारा ना हो, इसलिए यहां के कामगारों ने पूल को मिट्टी से ढक दिया।
3 साल की एक बच्ची की भी इस पार्क में उस वक्त मौत हो गई थी, जब उसे एक लिफ्ट ने कुचल दिया था। इसके बाद एक लड़के की झूला झूलते वक्त मौत हो गई थी। फिर 1934 में एक महिला को पार्क के ठीक बाहर गोली मार दी गई थी। इस तरह की अन्य भी अजीबोगरीब घटनाएं घटी थीं, जिसके चलते ये पार्क हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।
पार्क बंद होने के 20 साल बाद यहां खुदाई की गई, तो काफी चौंकाने वाली बातों का पता चला। दरअसल, यहां खुदाई में 13 शव मिले, जिनमें से अधिकतर छोटे बच्चों के ही थे। इसके बाद जब टीम को और खुदाई करने पर ज्यादा कब्रें मिलने लगीं तो खुदाई का काम बंद कर दिया गया। इसके बाद एक ट्रैवल चैनल ने इसे अमेरिका की सबसे डरावनी जगहों में से एक बताया।












Click it and Unblock the Notifications