कूड़े के ढेर में रहता है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, ऑडी और BMW जितनी है इसकी कीमत
Most Expensive Insect: जीवन में ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिन्हें हम रोज़ देखते हैं लेकिन उनका मूल्य नहीं समझ पाते। इसी तरह, पृथ्वी पर ऐसे बहुत से प्राणी हैं जिनके बारे में हम सोचते हैं कि वे अमूल्य हैं लेकिन वास्तव में उनकी कीमत बहुत अधिक है।
इस कीड़े की कीमत उड़ा देगी होश
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे महंगे कीड़े की कीमत बीएमडब्ल्यू या ऑडी जितनी ही है। कुछ साल पहले एक जापानी ब्रीडर ने इस कीड़े को 74.25 लाख रुपये में बेचा था। ऐसा माना जाता है कि ये कीड़ा दुनिया की सबसे अजीब और महंगी प्रजातियों में से एक है।

स्टैग बीटल की 1200 प्रजातियां मौजूद
इस कीड़े को स्टैग बीटल के नाम से जाना जाता है। ये लुकानिडे परिवार से आता है। पूरी दुनिया में इन कीड़ों की कुल 1200 प्रजातियां पाई जाती हैं।
कूड़े के ढेर में मिलता है स्टैग
स्टैग बीटल नाम का ये कीड़ा बहुत महंगा होता है लेकिन ये कूड़े में पाया जाता है। इसके लार्वा सड़ी हुई लकड़ी खाते हैं। ये कीड़े कूड़े-कचरे में पाए जाते हैं क्योंकि ये सूखी और सड़ी-गली लकड़ी में रहना पसंद करते हैं। इनकी उम्र लगभग 7 वर्ष होती है और ये फलों के रस, पेड़ों के रस और पानी पर जीवित रहते हैं।
क्या खाते हैं ये कीड़े?
बताते चलें कि वे ठोस लकड़ी नहीं खा सकते। इनकी पहचान के लिए आप देख सकते हैं कि इनके सिर पर काले सींग हैं, जो 5 इंच के बीच लंबे हैं। यह केवल गर्म जगहों पर ही पाया जाता है।
बेहद नाजुक होता है स्टैग बीटल
लाखों की संख्या में बिकने वाला ये कीड़ा इतना नाजुक होता है कि ज्यादा ठंड बर्दाश्त नहीं कर पाता। अगर कीड़ा सर्दी के मौसम में खुद की सुरक्षा नहीं कर पाता तो वो मर जाता है। जब दो स्टैग बीटल लड़ते हैं, तो वे सूमो पहलवानों की तरह एक-दूसरे को पीछे धकेलते हैं।
क्यों महंगा है ये कीड़ा?
चूंकि इस कीड़े का उपयोग खतरनाक बीमारियों की दवाएं बनाने में किया जाता है, इसीलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। हालांकि, इस प्रजाति के विलुप्त होने का ख़तरा भी बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications