क्या आपने खाई दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम? एक चम्मच के लिए चुकाने होंगे 5.2 लाख रुपये
Expensive Ice Cream: आपने एक से बढ़कर एक आइसक्रीम खाई होंगी। लेकिन जापान की एक आइसक्रीम की इन दिनों खूब चर्चा है, जिसके एक स्कूप की कीमत ही लाखों में है।

Most expensive ice cream: गर्मी के मौसम में आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। शायद ही कोई इंसान होगा, जिसे आइसक्रीम नहीं पसंद होगी। बाजार में एक से बढ़कर एक फ्लेवर और महंगी आइसक्रीम मिलती हैं। लेकिन जिस आइस्क्रीम की हम बात कर रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
जापान की है ये आइसक्रीम
हम बात कर रहे हैं जापान में बनाई गई उस आइसक्रीम के बारे में, जिसके सिर्फ एक स्कूप की कीमत 5.2 लाख रुपये है। अपने इस दाम के चलते इस खास आइसक्रीम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कर लिया है।
आखिर क्यों है इतनी महंगी?
अब सवाल उठता है कि आखिर इस आइसक्रीम का दाम इतना ज्यादा क्यों हैं? तो हम आपको बता दें कि इसमें इटली का एक खास तरह दुर्लभ सफेद ट्रफल अल्बा डालकर बनाया गया है। इस वाइट ट्रफल की कीमत 2 मिलियन यापानी येन यानी लगभग 11.9 रुपये प्रति किलो है। इतना ही नहीं, इसके अलावा इस आइसक्रीम में पार्मिगियानो रेजिगो और सेक ली भी मिलाया गया है।
महंगा करना नहीं था मकसद
अब बात करते हैं इस आइसक्रीम को बनाने के पीछे के कारण और उद्देश्य के बारे में। दरअसल, इस आइसक्रीम को बनाने का मकसद यूरोप और जापान की दुर्लभ चीजों को मिलाकर कोई फेमस डिश तैयार करना था। लेकिन इसे बनाते-बनाते इसकी कीमत बस बढ़ती ही चली गई। इस खास और महंगी आइसक्रीम को बनाने में डेढ़ साल से भी ज्यादा का वक्त लगा।
वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
दुनिया की सबसे महंगी इस आइसक्रीम की बात की जाए, तो इसके लिए ओसाका के एक प्रसिद्ध फ्यूजन रेस्तरां रिवी के प्रमुख शेफ ताडायोशी यामादा को काम पर रखा गया है। कंपनी के ही कर्मचारियों ने इसे पहली बार चखकर इसे शानदार बताया था। सफेद ट्रफल की सुगंध बहुत मजबूत होती है। ये इसके स्वाद को भी बढ़ाने में काफी हद तक जिम्मेदार है। जब से इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है, लोग काफी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications