ये है दुनिया का सबसे खतरनाक 'कंकाल बीच', जानिये यहां कैसे खत्म हो जाती है पृथ्वी...
साउथ अफ्रीका के एक देश नामीबिया में एक ऐसा समुद्र तट है, जिसे कंकाल तट के नाम से जाना जाता है। 40 किलोमीटर की चौड़ाई और 500 किलोमीटर की लंबाई में फैले इस तट को बेहद खतरनाक माना गया है। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई सारे कारण जिम्मेदार हैं। इसके डरावने इतिहास के चलते कई लोगों ने इसकी तुलना पृथ्वी के अंत से की है।
टीलों पर बिखरे कंकाल, तबाह हो चुके जहाजों के मलबे और रेगिस्तानी शेर... ये कुछ ऐसे कारण हैं, जिसकी वजह से इस जगह को खतरनाक माना जाता है। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंकाल तट खतरनाक इसलिए है क्योंकि यहां लकड़बग्घे, तेंदुए, चीते और शेर रेत के बीच छिपते हैं और फिर इसका फायदा उठाकर शिकार पर हमला करते हैं।

ऐसे में माना जाता है कि किसी टूरिस्ट के लिए भी यहां अकेले घूमना काफी खतरनाक हो सकता है। हालांकि, लोग यहां आसानी से पहुंच भी नहीं सकते। यहां विजिटर्स ऑपरेट के जरिये ही पहुंच सकते हैं। बताते चलें कि ये समुद्र तट एक नेशनल पार्क भी है, जो दक्षिण और उत्तर में बंटा हुआ है।
अगर किसी के पास क्वालिफाइड टूर ऑपरेटर नहीं है, तो उत्तरी हिस्से में पहुंचना नामुमकिन सा है। अफ्रीकी ट्रैवल रिसोर्स के संस्थापक ग्रेग वेल्बी कहते हैं कि इस समय ये इलाका अफ्रीका में अपनी तरह का सबसे दूरस्थ, साहसिक और रोमांचक सफारी है। यहां शेरों पर नजर रखने के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।
अब अगर इसके ऐतिहासिक पहलू पर आएं तो ये थोड़ा और भी डरावना हो जाता है। यहां लगभग 500 जहाजों का मलबा पड़ा हुआ है। ऐसे में इसे जहाजों के कब्रिस्तान के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही यहां समुद्र तट के किनारे हड्डियां भी पाई जा सकती हैं। ये जहाजों में सवार लोग तकरीबन एक सदी पहले यहां डूब गए थे।












Click it and Unblock the Notifications