AI से जब पूछा कि, अगर दुनिया के अरबपति बेघर होते तो कैसे दिखते? जारी की चौंकाने वाली तस्वीरें
दुनिया के टॉप शेयर मॉर्केट में अमीरों को भारी नुकसान के बाद आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस तकनीकी से प्राप्त कुछ खास तस्वीरें चौंकाने वाली हैं।

करोड़ों की आबादी के रोजगार का जरिया बनने वाले टॉप अरबपति (Top Billionaire) भी इंसान ही हैं। लेकिन धरातल पर अरबपतियों और एक सामान्य व्यक्ति के बीच एक बड़ी खाई है, जो हमें दुनिया के एक अलग स्थिति का आभास कराती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विश्व के सबसे अधिक अमीर इंसान जैसे एलन मस्क (Elon Musk) या फिर हाल में बुरे दौर से गुजरे अडानी ग्रुप (Adani Group) प्रमुख गौतम अडानी (Gautam Adani) उन लोगों की तरह ही होते, जिनके सिर छत तक नसीब नहीं होती और अपने पेट भरने के दर- दर की ठोकरें खाते हैं। आर्टिफिशियरल इंटेलीजेंस तकनीकी से प्राप्त कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं।

बेघर अरबपति का लुक
जीवन में धन का विशेष महत्व होता है। सुख सुविधाओं में जीने वाले शख्स और जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए हर पल संघर्ष करने वाले शख्स में भारी अंतर होता है। मौजूदा समय में मार्केट की स्थिति को लेकर जब आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से तबाह होने पर दुनिया के टॉप अमीरों को लुक जानने के लिए सवाल पूछा गया तो चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। जो तस्वीरें साझा की गईं उनमें अडानी ग्रुप और टेस्ला के सीईओ जैसे टॉप बिलियनरी से जुड़ी तस्वीरें थीं।

ट्वीटर साझा की गईं तस्वीरें
हाल में शेयर बाजार में भारी उथल पुथल के बाद आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस से साइंटिस्ट्स ने एक सवाल पूछा। जिसमें कहा गया कि अगर स्थिति इतीन की खराब हो जाए के दुनिया के टॉप अरबपति बेघर होने को मजबूर हों, तो उस स्थिति में वे कैसे दिखेंगे? इस सवाल के जवाब में एआई की ओर से साझा गई तस्वीरें चौकाने वाली थीं। ये तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की गईं हैं।

बेघर अरबपति का लुक
जीवन में धन का विशेष महत्व होता है। सुख सुविधाओं में जीने वाले शख्स और जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए हर पल संघर्ष करने वाले शख्स में भारी अंतर होता है। मौजूदा समय में मार्केट की स्थिति को लेकर जब आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से तबाह होने पर दुनिया के टॉप अमीरों को लुक जानने के लिए सवाल पूछा गया तो चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। जो तस्वीरें साझा की गईं उनमें अडानी ग्रुप और टेस्ला के सीईओ जैसे टॉप बिलियनरी से जुड़ी तस्वीरें थीं।

10 अरबपतियों को झटका
भारत के बाद अमेरिका के शेयर बजार में दो दिन पहले काफी उथल पुथल देख गई। इस हफ्ते मंगलवार को यहां डाओ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे कई अरबपतियों को भारी नुकसान हुआ। शेयर बाजार का गिरने से उद्योग जगत के टॉप 10 अरबपतियों को 18 अरब डॉलर से अधिक का घाटा हो गया। इस आंधी में जिन अमीरों की संपत्तियां प्रभावित हुईं उनमें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का नाम भी शामिल है। टेस्ला के शेयर में 5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर क्रैश से नुकसान
बिजनेस में उतार- चढ़ाव आम बात है। पिछले दिनों अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को बाद जिस तरह से अडानी के शेयर गिरे उसका अंदाजा बड़े- बड़े मार्केट एक्सपर्ट्स को नहीं था। एक वक्त ऐसा भी आया जब अडानी के शेयर 1700 से भी नीचे पहुंच गए। हालांकि बीच में कुछ सुधार देखा गया। इसके बाद फिर से स्थिति वैसी ही देखी गई।

शेयर होल्डर्स भी प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का असर कई टॉप कंपनियों पर देखा गया। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट,माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प, ऐमजॉन इंक,एप्पल इंक के शेयर भी औंधे मुंह गिर गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार में इस उथल- पुथल की वजह से इन कंपनियों से जुड़े पूर्व और मौजूदा CEO और उनके शेयरहोल्डर्स पर भी भारी असर पड़ा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications