VIDEO: आइसक्रीम पॉर्लर में बिना मास्क पहुंची लड़की, दुकानदार से टोका तो टीशर्ट उतार बना लिया मास्क

आइसक्रीम पॉर्लर में बिना मास्क पहुंची लड़की, दुकानदार से टोंका तो टीशर्ट उतार बना लिया मास्क

नई दिल्ली, 7 जनवरी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की जा रही है। लोगों को मास्क लगाने को कहा जा रहा है। बिना मास्क के लोगों को दुकानों में एंट्री नहीं दी जा रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को जब मास्क न होने की वजह से आइसक्रीम पॉर्लर में एंट्री नहीं मिलती हैं तो वो सबके सामने अपने कपड़े उतार देती है और अपनी टीशर्ट उतारकर उसका मास्क बना लिया।

 Women Remove her Tshirt Publicly to make Face Mask, Strips Down to fellow covid guidelines
कोविड नियमों का पालन करने के लिए उतार दिए कपड़े

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक घटना अर्जेटीना की हैं। अर्जेंटीना के मेंडोजा शहर में ये घटना एक आइसक्रीम पार्लर में रिकॉर्ड हुई,जहां एक महिला बिना मास्क के पहुंची। दुकानदार ने उसे भीतर जाने से रोका, तो महिला नाराज हो गई। दुकानदार से साफ कर दिया कि वो बिना मास्क के पार्लर में नहीं जा सकती। नाराज महिला ने न आब देखा न ताब, सबके सामने कपड़े उतारने लगी। महिला ने अपना टीशर्ट उतारा और उसका मास्क बनाने लगी।

ये देख वहां खड़े लोग हैरान हो गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला वहां सरेआम अपने कपड़े उतार रही है। पार्लर में खड़े लोग और बच्चे ये सब देख हैरान हो रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला ने ये भी नहीं देखा कि आइसक्रीम पॉर्लर में छोटे बच्चे भी हैं। महिला ने कोविड नियमों का पालन करने की दीवानगी में शर्म और सार्वजनिक जगह का ख्याल ही नहीं रखा। महिला सबके सामने आराम से अपने कपड़े उतारकर ड्रेस को फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करने का तरीका ढूंढ रही थी। जहां कुछ लोग इस वीडियो को देखकर महिला की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे गलत बता रहे हैं।

नए साल के शुरुआत के साथ ही PNB ने ग्राहकों को दिया झटका! 15 जनवरी से महंगी हुई बैंक की ये सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+