7वीं मंजिल से गिर रही थी नौकरानी और मालकिन बनाती रही Video
7वीं मंजिल की बालकनी से गिरती हुई नौकरानी मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उसे बचाने के बजाए उनकी मालिकन वीडियो बनाती रही।
नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि संसार से मानवता खत्म हो रही है। मामला कुवैत का है, जहां एक महिला 7वीं मंजिल की बालकनी से लटकी हुई है। महिला नीचे गिर रही है। वहीं पास में खड़ी एक महिला उसे बचाने के बजाए हंसते हुए उसकी वीडियो बना रही है।

बालकनी से लटकी महिला नौकरानी है तो वहीं वीडियो बना रही महिला उसकी मालकिन है, जो उसे बचाने के बजाए उसका वीडियो बना रही है। नौकरानी मदद के लिए बार-बार अपनी मालिकन को पुकारती है, लेकिन उसकी मालकिन उसकी मदद के बजाए वीडियो बनाने में बिजी रहती है। आखिरकार नौकरानी का हाथ फिसल जाता है और वो सातवीं मंजिल से नीचे गिर जाती है।
लेकिन कहता है ना कि जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। इस महिला के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। मालिकन ने जब मदद से हाथ पीछे खींच लिए तो भगवान ने उसे बचा लिया। सातवीं मंजिल से गिरने के बावजूद महिला बच गई। उसे मामूली चोटें आई। लोगों ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो बना रही महिला को नौकरानी को न बचाने की के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो को ट्वीटर पर Jenan Moussa ने पोस्ट किया है। वीडियो पर लोग नौकरानी को नहीं बचाने वाली महिला की खूब आलोचना कर रहे हैं। देखें वीडियो...











Click it and Unblock the Notifications