महंगाई बढ़ी तो महिला ने बच्चे के खाने में शामिल किया 'कीड़ा', बोली- 'पोषण के साथ कोई समझौता नहीं'

Woman feeds cricket to baby: एक अजीबोगरीब मामले में खाने की बढ़ती कीमतों से तंग आकर महिला ने अपने बच्चे के खाने में कीड़े मिलाने का फैसला लिया। महिला ने कहा कि वो अपने बच्चे के पोषण के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती थी।

Cricket

Woman feed Cricket to toddler: दुनिया के हर कोने में महंगाई बढ़ रही है औऱ ऐसे में कई चीजें हैं, जो लोगों के लिए अफोर्ड करना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन इस बढ़ती महंगाई के बीच एक महिला ने जो किया, जो होश उड़ा देने वाला है।

महंगाई ने किया परेशान
घर का सामान से लेकर खाने पीने तक... घर की छोटी से छोटी चीज भी इतनी महंगी होने के चलते एक महिला काफी परेशान हो गई थी। ऐसे में महिला का कहना है कि अपने बच्चे की पोषण संबंधी जरूरत को पूरा करने के लिए वो कुछ न कुछ कर ही रही थी।

बच्चे की डाइट में शामिल किया झींगुर
टोरंटो की लेखक टिफनी लेह ने द इनसाइडर को बताया कि काफी समय से वो अपने बच्चे के पोषण का ख्याल नहीं रख पा रही थी। ऐसे में अपने 18 महीने के बच्चे के खाने में उसने क्रिकेट यानी झींगुर शामिल करने का फैसला लिया। जी हां! बच्चे के पोषण को पूरा करने के लिए महिला का ये तरीका बेहद अजीबगरीब है और लोग इसे जानने के बाद हैरान हो रहे हैं।

ग्रोसरी बिल को ऐसे किया कम
महिला ने दावा किया कि अपने बच्चे की प्रोटीन डाइट से समझौता किए बगैर और परिवार के ग्रोसरी बिल को कम करने के लिए महिला ने झींगुर को बच्चे की डाइट में शामिल करने का ये फैसला लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये महिला फूड राइटर है। ऐसे में महिला का कहना है कि मैं हमेशा से उस तरह की व्यक्ति रही हूं, जो कुछ भी करने की कोशिश करती है।

'बिच्छू तक को चखा है'
महिला का कहना है कि उसने तले हुए टारेंटयुला के पैरों से लेकर बिच्छू तक को चखा हुआ है। महिला का कहना है कि सामान की बढ़ती कीमतों के बीच मैंने एंटोमो फार्म से क्रिकेट पफ स्नैक्स तक को डाइट में शामिल करने का अहम फैसला लिया। उसने आगे कहा कि किराने के खर्च को उसने लगभग 8हजार हर हफ्ते कम किया।

क्या बोली महिला?
बच्चे को झींगुर खिलाने के बारे में पूछने पर महिला ने कहा कि उसका बच्ची कीड़ा खाने से डरता नहीं है। वो उस उम्र में है, जहां वो निडर होकर एक नया फूड ट्राय कर सकता है। महिला ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ वीनस कलामी के अनुसार लोग अपने बच्चों को 6 महीने का होते ही खटमल भी खिला सकते हैं। कथित तौर पर ये उन्हें भोजन से एक अच्छा संबंध बनाने में मदद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+