21 साल पहले खोई थी कीमती चीज, टॉयलेट में मिली तो रोने लगी महिला

महिला ने शादी से ठीक पहले अपनी इंगेजमेंट रिंग कहीं खो दी। अब 21 साल बाद उन्हें ये रिंग वापस मिली, तो खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। ये कीमती हीरे की अंगूठी टॉयलेट में मिली।

Women found her diamond

पसंदीदा चीज खो जाए तो कितना दुख होता है और जरा सोच कर देखिये कि अगर आपकी कोई ऐसी चीज खो जाए, जो पसंदीदा होने के साथ-साथ कीमती भी हो, तो कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ फ्लोरिडा में रहने वाली महिला के साथ भी हुआ। शादी से ठीक पहले महिला की सगाई की अंगूठी खो गई। ये अंगूठी हीरे की थी। लेकिन महिला की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब पूरे 21 साल बाद उसे ये खोई हुई हीरे की अंगूठी टॉयलेट में मिली।

शादी से ठीक पहले खोई थी अंगूठी

शादी से ठीक पहले खोई थी अंगूठी

डब्ल्यूएफएलए से बात करते हुए निक डे ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी शाइना को हीरे की अंगूठी देकर प्रपोज किया। लेकिन एक दिन शाइना मेरे पास आई और कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अपनी अंगूठी कहीं खो दी है। मुझे लगता है कि मैंने गलती से टॉयलेट में इसे फ्लश कर दिया होगा।

बंद कर दिया था ढूंढना

बंद कर दिया था ढूंढना

शादी से ठीक पहले शाइना की अंगूठी खो गई। इसके बाद उन्होंने पूरे घर में इसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन अंगूठी कहीं भी नहीं मिली। इस रिंग से शायना की यादें जुड़ी हुई थीं। साथ ही ये काफी महंगी भी थी। बहुत ढूंढने के बाद भी जब उन्हें अंगूठी नहीं मिली तो उन्होंने इसे ढूंढना ही बंद कर दिया।

21 साल बाद मिली खोई हुई अंगूठी

21 साल बाद मिली खोई हुई अंगूठी

लेकिन अब 21 साल बाद शायना की खोई हुई अंगूठी वापस मिल गई है। शायना की सास को ये अंगूठी टॉयलेट में मिली। ये बात जानकर वो भी हैरान रह गई। शायना की सास रेनी टॉयलेट सीट बदलवा रही थीं, जब उन्हें ये हीरे की अंगूठी मिली। क्रिसमस पर जब उन्होंने शायना को इसे दिखाया तो वो चौंक गई।

भावुक हो गईं शाइना

भावुक हो गईं शाइना

जब शाइना की सास ने उन्हें ये इंगेजमेंट रिंग दी, तो इसे देखकर वे काफी भावुक हो गईं। शाइना ने कहा कि जब उनकी ये रिंग खोई थी तो उन्होंने पूरे घर का कोना-कोना छान मारा था, लेकिन ये कहीं भी नहीं मिली। अंगूठी मिलते ही शाइना काफी भावुक हो गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

Recommended Video

    मध्य प्रदेश : पन्ना की धरती ने उगले 7 हीरे, रातों-रात करोड़पति बन गया मजदूर मुलायम सिंह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+