घोंघे से ऐसा प्यार कि एक पल उसके बिना नहीं रह सकती, सीने से चिपकाकर रखती है ये लड़की
नई दिल्ली। दुनिया में जानवरों से प्यार करने वाले लोगों की कमी नहीं है। लोग अपने घर में कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवर पालते हैं तो कुछ लोग जंगली जानवरों को भी घर में रखते हैं, लेकिन पोलैंड की एक महिला को घोंघे से प्यार हो गया। जी हां भले ही आपको सुनने में अजीब लगे, लेकिन पोलैंड की रहने वाली मैगडालेना ने एक अफ्रीकन घोंघे से इतना प्यार हो गया कि वो उसके बिना एक पल नहीं रह सकती है।

घोंघे से हुआ प्यार
पोलैंड की रहने वाली मैगडालेना ने कुछ साल पहले एक अफ्रीकन घोंघे को गोद लिया था, जिसके बाद वो उसे अपने घर लेकर आई। उस घोंघे से उसे इतना प्यार हो गया कि वो उसके बिना अब एक पल नहीं रह सकती है। मैगडालेना हमेशा उस घोंघे को अपने गर्दन पर लेकर घूमती है। वो उसके साथ सोफे पर सो जाती है। घोंघे के लार के कारण उसका पूरा बदन गीला हो जाता है, लेकिन वो कहती है कि इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मिसिएक रखा नाम
मैगडालेना ने अपने घोंघे का नाम मिसिएक रखा है। उसने कुछ साल पहले इसे एक पेट शिप से खरीदा था। वहां उसकी बहुत बुरी हालत थी। छोटे से बॉक्स में रखा गया था। गर्मी और जगह की कमी के कारण उसकी हालात खराब थी, लग नहीं रहा था कि वो ज्यादा दिन जिंदा रह पाएगा। बॉडी में पैरासाइट लग गए थे और उसके शेल टूट गए थे, लेकिन मैगडालेना ने उसे प्यार से संभाला, उसकी देखभर की और वो पूरी तरह हेल्दी है।

घोंघे के लिए खास इंतजाम
मैगडालेना घोंघे को हमेशा अपने पास रखती है। उसने घर में 130 लीटर की टंकी बना रखी है, जिसमें घोंघा आसानी से रह सकता है, घूम फिर सकता है। मैगडालेना घोंघे को प्यार से टेडी बियर भी बुलाती है। वो उसे फल और सब्जियां खिलाती है। दोनों के बीच कास बॉड है। दोनों एक दूसरे से बाते करते हैं। मैगडालेना बोलती रहती हैं और घोंघे उनसे शरीर पर घूमता रहता है और फिर दोनों सो जाते हैं। वो कहती है कि अब वो मिसिएक के बिना नहीं रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications