जिम में छोटी सी लापरवाही बन सकती है मौत का कारण, इस महिला के साथ जो हुआ वो देख कांप जाएगी रूह
नई दिल्ली, मार्च 26। जिम में वर्कआउट के दौरान हादसे होने की घटनाएं आती रहती हैं। हेवी वर्कआउट के चक्कर में अक्सर लोग अपनी जान से भी हाथ धो देते हैं। जिम में वर्कआउट के दौरान छोटी सी लापरवाही कितना खतरनाक साबित हो सकती है, यह आप इस वीडियो में देख सकते हैं। यह वीडियो बेंगलुरु से सामने आया है, जहां जिम में वर्कआउट के दौरान के अचानक एक महिला की मौत हो गई।

घटना सीसीटीवी में हो गई कैद
जिम में हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, विनय कुमारी (44) मल्लेशपाल्या के जिम में वर्कआउट कर रही थी, तभी अचानक वो जमीन पर गिर गई और इसके बाद वो उठी नहीं। जैसे ही विनय कुमारी जमीन पर गिरीं तो जिम अफरा-तफरी मच गई।
मौत की वजह का पता चलेगा पोस्टमॉर्टम के बाद
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार की ही बताई जा रही है। विनय कुमारी आईडीसी कंपनी में काम करती थीं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी ने जिम से शेयर किया वीडियो, इंटरनेट पर लगाई आग, जो देख रहा वही हैरान












Click it and Unblock the Notifications