बच्चे पैदा करने के लिए पत्नी ने रख दी ऐसी शर्त, सुनकर ही चकराया पति का सिर

एक शख्स चाहता था कि उसकी पत्नी मां बने, लेकिन वो नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी। ऐसे में उसने ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।

women

आमतौर पर महिलाएं जब मां बनती हैं, तो वो नौकरी छोड़कर अपने बच्चे की देखभाल करती हैं, लेकिन अब एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने बच्चे पैदा करने के लिए पति के सामने ऐसी शर्त रखी कि वो हैरान रह गया।

Reddit नाम की सोशल नेटवर्किंग साइट पर महिला ने अपने मन की बात पोस्ट की है, जिस पर लोगों का मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा। कुछ लोग उसके फैसले को सही मान रहे, जबकि कुछ ने तो उसे 'तानाशाही' कह दिया।

महिला के मुताबिक उनके पति एक बच्चा चाहते थे। उन्होंने इसके लिए काफी जोर दिया। वो तैयार हो गईं, लेकिन उनकी एक शर्त थी। महिला ने साफ कह दिया कि डिलीवरी के बाद वो नौकरी नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने पति को ही नौकरी छोड़ बच्चे की देखभाल करने को कहा।

महिला ने दावा किया कि ये शर्त सुनकर उनके पति के होश उड़ गए और वो बच्चे पैदा करने वाली मांग से पीछे हटने लगे। उनको अपनी पार्ट टाइम जॉब से बहुत ज्यादा प्यार है, ऐसे में वो उसे नहीं छोड़ सकते हैं, तो वो (महिला) क्यों बच्चे के लिए अपनी नौकरी की कुर्बानी दें।

उन्होंने आगे कहा कि उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा, उन्हें हफ्ते में 40-50 घंटे काम करने होते हैं, जबकि उनके पति पॉर्ट टाइम जॉब करते हैं। इसके अलावा महिला अपने पति से ज्यादा कमाती है, ऐसे में वो चाहती हैं कि पति बच्चे की देखभाल का जिम्मा उठाएं और Stay-At-Home डैड (घर पर रहने वाले पिता) बनें। हालांकि उनके पति अब राजी होते नहीं दिख रहे।

लोगों ने क्या कहा?
एक यूजर ने लिखा कि रिश्तों को आपस में मिलकर निभाना पड़ता है। महिला का फैसला सही है, हर बार मां ही क्यों बच्चे के लिए करियर की कुर्बानी दे, कभी-कभी पिता को भी कुर्बानी देनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि रिश्ते आपसी सहमति से चलते हैं। ये तो तानाशाही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+