2 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं लड़कियां, अचानक पता चला उनके पिता एक ही हैं!, उसके बाद जो हुआ...

2 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं लड़कियां, अचानक पता चला उनके पिता एक ही हैं!, उसके बाद जो हुआ...

नई दिल्ली, 01 जुलाई: कनाडा की रहने वाली दो लड़कियां, जो एक-दूसरे को डेट कर रही हैं, उन्हें लगता है कि उनके पिता एक ही हैं और दोनों आपस में सौतेली बहनें हो सकती हैं। जी हां, ये कोई मजाक नहीं है, बल्कि कनाडा की रहने वाली दो कपल लड़कियों की कहानी है। सोशल मीडिया पर इन महिलाओं के बारे में काफी चर्चा हो रही है। कनाडा की रहने वाली कार्ली और मर्सिडीज दोनों की उम्र लगभग 20 साल है और दोनों एक दूसरे को 2 सालों से डेट कर रही हैं लेकिन अब जो उन्होंने एक ही पिता होने की बात कही है, इसने सभी को चौंका दिया है। दोनों ने अपना डीएनए टेस्ट करवाया है लेकिन रिपोर्ट आने में वक्त है।

(फोटो क्रेडिट - mercedesxstewart इंस्टाग्राम)

2 सालों से एक-दूसरे के साथ रह रही हैं लड़कियां

2 सालों से एक-दूसरे के साथ रह रही हैं लड़कियां

डेलीस्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कार्ली और मर्सिडीज कनाडा में पिछले दो सालों से एक साथ रह रही हैं। ये दोनों लड़िकयां अपने आप को कपल कहती हैं। दोनों का एक-दूसरे के साथ फिजिकल रिश्ता भी है। कार्ली और मर्सिडीज ने पिछले दो सालों में एक-दूसरे के साथ हर दिन बिताया है।

एडल्ट साइट पर दोनों एक साथ पोस्ट करती हैं वीडियो

एडल्ट साइट पर दोनों एक साथ पोस्ट करती हैं वीडियो

कार्ली और मर्सिडीज दोनों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाखों में फोलोअर्स हैं। दोनों एडल्ट साइट ओनली फैन्स पर भी काफी मशहूर हैं। इस साइट पर दोनों एक साथ काफी बोल्ड और प्राइवेट वीडियोज और फोटोज शेयर करती हैं। दोनों कोरोना लॉकडाउन के दौरान ओनली फैन्स पर एक्टिव हुई थीं।

लड़कियों की मां ने कहा- तुम्हारे पापा एक ही हो सकते हैं

लड़कियों की मां ने कहा- तुम्हारे पापा एक ही हो सकते हैं

असल में कार्ली और मर्सिडीज की मां जब आपस में मिली तो ये बात सामने आई कि दोनों के पिता एक ही हो सकते हैं। दोनों मां घर पर अक्सर अपने यंग ऐज की बात करती थीं। बातों-बातों में दोनों को इस बात का एहसास हुआ कि दोनों ने शायद एक ही लड़के को डेट किया है। जिसका मतलब है कार्ली और मर्सिडीज के पिता एक ही हो सकते हैं। असल में कार्ली और मर्सिडीज दोनों एक ही होम टाउन से हैं, ऐसे में ये सम्भव है कि उनकी मां एक ही लड़के के प्यार में हो।

दोनों लड़कियों ने करवाया DNA टेस्ट

दोनों लड़कियों ने करवाया DNA टेस्ट

जब कार्ली और मर्सिडीज की मांओं ने उनको ये बात बताई तो पहले तो वो दोनों चौंक गईं। लेकिन उन्होंने सच जानने का फैसला किया और डीएनए टेस्ट करवाया है। हालांकि अभी तक दोनों की डीएनए रिपोर्ट नहीं आई है, इसमें शायद 2 से 4 हफ्ते का वक्त लग सकता है। लेकिन इसके बावजूद कार्ली और मर्सिडीज ने अपना रिलेशन होल्ड पर नहीं रखा। दोनों ने बस सच जानने के लिए डीएनए टेस्ट करवाई है। दोनों अब भी रिश्ते में हैं और एक-दूसरे के साथ रहती हैं।

'हो सकता है हमारे पिता एक हों और हम सौतेली बहनें हो...'

'हो सकता है हमारे पिता एक हों और हम सौतेली बहनें हो...'

अब डेली स्टार के साथ एक विशेष बातचीत में कार्ली और मर्सिडीज ने कहा है, ''हो सकता है हमारे पिता एक हों और हम सौतेली बहनें हो सकती हैं...क्योंकि कई बार हम जुड़वां जैसी दिखती हैं।''

'रात को एक बार में मिले और फिर शुरू हुआ प्यार...'

'रात को एक बार में मिले और फिर शुरू हुआ प्यार...'

कार्ली और मर्सिडीज ने कहा, ''हम एक बार में मिले थे और तब से हमारे बीच में प्यार है, हमने उस वक्त से एक साथ पूरा समय बिताया है। तब से हर रोज एक साथ हम रहे हैं। हमने कोरोना महामारी के दौरान अपने ओनली फैन्स को एक साथ शुरू किया, और उसके तुरंत बाद अपना टिकटॉक अकाउंट बना लिया! हमारे ओनली फैन्स हमारे रिश्ते के अधिक अंतरंग पक्ष को दिखाते हैं।"

'हमारी मांओं ने ये अजीब संयोग बनाया है...'

'हमारी मांओं ने ये अजीब संयोग बनाया है...'

कार्ली और मर्सिडीज ने कहा, ''एक रात हमारी मांएं एक-दूसरे के साथ थीं..क्योंकि हम दोनों एक ही होमटाउन से आते हैं, तो हमारी मांएं आपस में बैठकर पुराने दिन याद करने लगीं। यह किसी तरह सामने आया कि वे दोनों एक ही आदमी के साथ रिश्ते में थीं। हम सभी को लगा कि यह सबसे अजीब संयोग है।''

'हम फिलहाल नहीं जानते कि क्या सच है...?

'हम फिलहाल नहीं जानते कि क्या सच है...?

कार्ली और मर्सिडीज बताती हैं कि उनके फोलोअर्स ये बात जानने के लिए बेताब हैं कि डीएनए रिपोर्ट में क्या निकला है। लेकिन हम बता दें कि हमने परीक्षण किट को एक सप्ताह से भी कम समय पहले भेज दिया था और रिजल्ट आने में दो से छह सप्ताह लग सकते हैं। हमारे लिए प्रक्रिया में बहुत कुछ रहा है, लेकिन क्योंकि हम निश्चित रूप से नहीं जानते कि सच क्या है, इसलिए हमने अपने रिश्ते को रोक नहीं दिया है।"

अगर दोनों के पिता एक ही हुए तो क्या होगा?

अगर दोनों के पिता एक ही हुए तो क्या होगा?

अगर दोनों के पिता एक ही हुए तो क्या दोनों ब्रेकअप कर लेंगी...या रिश्ता आगे जारी रखेंगी...? इस सवाल का जवाब देते हुए, कार्ली और मर्सिडीज ने कहा, ''अभी के लिए, हम कुछ नहीं कह सकते हैं। यह वास्तव में एक कठिन प्रश्न है। कई लोग हमारे इस रिश्ते पर अपनी राय दे रहे हैं। लेकिन हम रिपोर्ट आने के बाद ही तय करेंगे कि क्या करना है। हमें सोशल मीडया के जरिए कई लोगों ने प्यार और सकारात्मक कमेंट किए हैं लेकिम हमें इसके साथ ही नकारात्मक और घृणित टिप्पणियां भी मिली हैं। इसलिए हम बाद में फैसला लेंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+