कमरे में अकेले चीखता था बच्चा तो दादी ने लगाया कैमरा, कई दिनों बाद जब चेक किया तो उड़ गए होश

एक महिला ने एक इंसिडेंट के बाद अपने पोतों के कमरे में कैमरा लगाया और कई दिनों बाद जब इसे चेक किया, तो उसके होश ही उड़ गए।

Women Capture Weird Creature: भूत प्रेतों की कई कहानियां हम बचपन से अपने बड़े बूढ़ों से सुनते आए हैं। बचपन में इन्हें सुनने से ही हालत खराब हो जाया करती थी। बड़े बूढ़ों के अलावा सोशल मीडिया पर भी कई लोगों को आपने भूतों से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में बात करते जरूर सुना होगा। कई तरह के वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें कैमरे में राक्षस जैसा कोई क्रिएचर उस वक्त कैप्चर हुआ, जब बच्चा अपने कमरे में खेल रहा होता है। वीडियो में बच्चे के चिल्लाने की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। वहीं, बच्चे की दादी ने जब ये देखा, तो उनके भी होश उड़ गए और उन्होंने पैरानॉर्मल एक्सपर्ट से संपर्क करने का फैसला लिया।

लगातार रो रहा था बच्चा

लगातार रो रहा था बच्चा

मामला लास वेगास का है, जहां टोरी मैकेंजी ने भी भूतिया गतिविधियों पर गाइडेंस लेने के लिए फेसबुक ग्रुप का रुख किया। 'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, मैकेंजी का 2 साल का पोता एक बार अपने कमरे में खेल रहा था। खेलते-खेलते वो अचानक चिल्लाकर रोने लगी। दादी कमरे में आई, तो वहां कुछ भी नहीं था। उन्हें समझ में नहीं आया कि आखिरकार क्या चल रहा है।

कमरे में लगाया मोशन एक्टिवेटेड कैमरा

कमरे में लगाया मोशन एक्टिवेटेड कैमरा

इस घटना से घबराकर उन्होंने बच्चे के कमरे में एक मोशन एक्टिवेटेड कैमरा लगाया और कई दिनों तक उसे वहीं छोड़ दिया। इसके बाद जब उन्होंने फुटेज चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। दरअसल बच्चा अपने सात महीने के भाई माइकल मैकेंजी के साथ खेल रहा था। तभी अचानक बच्चा चिल्लाकर रोने लगा। फुटेज देखकर वे भी घबरा गईं क्योंकि उन्हें लंबे पंजे और सींग की आकृति वाला एक अजीब क्रिएचर नजर आया।

कैमरे में कैद हुआ अजीबोगरीब क्रिएचर

कैमरे में कैद हुआ अजीबोगरीब क्रिएचर

बच्चों के बेड के पास से घूमते हुए उस क्रिएचर को देखा जा सकता है। हैरत की बात तो ये है कि अलमारियां और पर्दे भी खुल गए थे और संगीत बजे ही जा रहा था। टोरी कहती हैं कि जब मैंने इसे देखा, तो ये बेहद ही चौंकाने वाला था। मुझे एक डबल टेक लेना पड़ा। मैंने जो चीज देखी, उसके सिर पर सींग थे और एक बार को तो ऐसा लग रहा था कि ये कोई शैतान या फिर राक्षस है।

पहले लगा परिवार का कोई सदस्य

पहले लगा परिवार का कोई सदस्य

जब हमने ये वीडियो देखे, तो पहले लगा कि ये बच्चों की देखभाल करने आया परिवार का ही कोई सदस्य होगा, लेकिन तस्वीर में देखा कि वो कितना भयानक था। सोशल मीडिया पर जैसे ही उन्होंने ये वीडियो और फुटेज शेयर किए, तो कई लोगों ने उनपर इसे फेक करने के आरोप लगाए।

बाद में उड़े महिला के होश

बाद में उड़े महिला के होश

उन्होंने कहा कि हर कोई सो रहा था। इसलिए ये मेरा बेटा या फिर उसका कोई साथी नहीं हो सकता। हमारे पास अब भी उसके कई शॉट्स हैं और मुझे पता है कि ये कुछ पैरानॉर्मल ही है। वहीं उन्होंने ट्रोलर्स और यूजर्स को जवाब देते हुए कहा कि जब फोटो फेक करने की टेकनीक की बात आती है, तो मैं उतनी टैलेंटेड नहीं हूं। और ना ही इसे मैंने अपने पेज पर शेयर किया है। इसलिए ऐसा नहीं है कि मैं इसके जरिये लोगों की अटेंशन ले रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+