1.9 करोड़ की लॉटरी जीती फिर उसी स्टोर से खरीदा दूसरा टिकट, अब 1.5 करोड़ का जैकपॉट
वाशिंगटन, 12 जून। सोचा तो आपने भी होगा कि कहीं कोई लॉटरी खरीदें और उसमें आपकी किस्मत खुल जाए और आप करोड़पति बन जाएं। लेकिन क्या हो अगर आप बार-बार किस्मत आजमाएं और फिर से आपके हाथ जैकपॉट लग जाए। जी हां, एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ जिसे दो साल में दो बार जैकपॉट हाथ लग गया। वो भी छोटा-मोटा नहीं हर बार डेढ़ करोड़ से ऊपर का।

लॉटरी ने एक नहीं दो बार बदली किस्मत
अमेरिका के साउथ कैरोलिना की रहने वाली एक महिला ने साल 2020 में लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाई थी और उसके हाथ 1.9 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया था। महिला ने एक बार फिर से लॉटरी में हाथ आजमाने की सोची और पहुंच गई उसी स्टोर पर जहां से पिछली बार टिकट खरीदा था। महिला ने एक और टिकट खरीदा और इस बार भी किस्मत ने उसका साथ दिया जिसमें 1.5 करोड़ की लॉटरी उसके नाम लग गई।

दो साल में दो बार चमकी किस्मत
महिला ने कोलंबिया शहर में स्प्रिंग वैली कन्वीनियंस स्टोर से पिछले सप्ताह स्क्रैच ऑफ टिकट खरीदा था जिसमें उनके हाथ सबसे ऊंची लॉटरी लग गई जिसकी कीमत 2 लाख डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में 1.5 करोड़ रुपये के बराबर थी। महिला ने इसी स्टोर से साल 2020 में एक और स्क्रैच लॉटरी टिकट खरीदा था और उस बार 2.50 लाख डॉलर का जैकपॉट जीता था जिसकी कीमत 1.9 करोड़ रुपये भारतीय रुपये के बराबर होती है।

महिला ने बताया इस बार का प्लान
महिला ने कहा कि उसने पहली बार जब जीता था तो खूब मजे किए थे और इसके हर हिस्से का आनंद लिया। इस बार मैं एक घर खरीदने जा रही हूं।
वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी की किस्मत ऐसे बदली है। पिछले महीने ही एक शख्स की किस्मत तब बदल गई थी जब वह किराने की दुकान पर सामान लेने गया था और वहां बेमन से एक टिकट खरीदा जिसने उसे करोड़पति बना दिया।

गया था दूध लेने ले लिया टिकट
जीतने वाले शख्स ने बताया मुझे सुबह कॉफी की तलब हुई औऱ मैं दूध के लिए भागा-भागा स्टोर पहुंचा। जब स्टोर से बाहर आ रहा था तो वहां एक काउंटर पर लॉटरी टिकट मिल रहा था जिसे उसने बेमन से खरीद लिया। अगले दिन जब उसने लॉटरी का नंबर मिलाया तो पता चला कि वह सबसे लकी था और 15 करोड़ की लॉटरी जीत चुका था।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications