लड़की ने किया लगातार 50 घंटे तक किस, बदले में मिली चमचमाती हुई कार

नई दिल्‍ली। अगर आपको कोई कार खरीदने के लिए कहा जाए तो इसके लिए आप कई दिनों से इंवेस्‍टमेंट करना शुरू कर देते हैं। अगर आप लकी हुए तो आपकी कोई लॉटरी या लकी ड्रॉ भी निकल सकता है। लेकिन ऐसी संभावनाएं बहुत ही कम होती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर फ्री में कार जीतने का एक दिलचस्‍प मामला सामने आया। जहां पर कार जीतने के लिए पैसा खर्च नहीं करने थे बल्कि किस करना था। लेकिन किस करना इतना आसान भी नहीं था, जितना सुनने में लगता है। क्‍योंकि य‍ह किस कुछ सेकेंडों या कुछ मिनटों की नहीं थी बल्कि पूरे पचास घंटे की लंबी किस के बाद ही यह कार कोई जीत सकता था। अब फ्री में अगर किसी को कार मिल रही थी तो कौन नहीं इस अनोखे गेम को खेलना चाहेगा।

किस करने पर महिला को मि‍ली कार

इस वेयर्ड कॉम्पिटीशन में जिन्‍होंने बाजी मारी वो ऑस्टिन की ही एक तीस वर्षीय महिला ' दिलिनी जयसूर्या' हैं। इस महिला ने यह साबित कर दिया क‍ि अगर कुछ करने की वाकई ठानो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। यह लड़की लगातार 50 घंटे तक कार को किस करती रहीं और अपने मकसद में कामयाब रहीं। इस प्रतियोगिता नियम बहुत ही सिंपल थे। नियम के मुताबिक जो कोई भी आखिरी समय तक कार पर अपने होंठ टिकाए रखेगा वो इसका विजेता होगा। यह एक पर फेक्‍ट उदाहरण है कि अगर कहीं फ्री का आयटम मिल रहा हो तो उसके लिए आदमी कुछ भी करने को तैयार है।

यह अजीबो-गरीब प्रतियोगिता ऑस्टिन के ही एक रेडियो स्‍टेशन 96.7 एफएम में ऑर्गनाइज की गई थी। इस प्रतियोगिता में करीब 20 लोगों ने हिस्‍सा लिया था। लेकिन इस तरह के अनोखे कॉम्पिटीशन में हिस्‍सा लेना आसान नहीं था। इसमें लगातार इतनी देर तक खड़े रहने वाले प्रतियोगी के बैकपेन होना तय ही समझो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+