महिला को खुद से हुआ प्यार तो रचा ली लाखों की शादी, अब खुद को बताती है चुड़ैल
आपने कई ऐसे मामलों के बारे में सुना होगा, जहां लोगों ने खुद से शादी रचा ली। ऐसा ही कुछ विलकिसन नाम की महिला ने भी किया, जब उसे 42 साल की उम्र में भी अपनी पसंद का हमसफर नहीं मिला और उसने अपने आप से ही शादी कर ली। महिला ने अपनी शादी में लाखों रुपया भी खर्चा किया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो काफी अजीबोगरीब और हैरतअंगेज है।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाली 33 साल की घिया विटाले ने खुद के साथ ही शादी रचा ली। लेकिन महिला अब खुद को चुड़ैल बताती है। पहले अपने आप से शादी को लेकर महिला चर्चा में आई थी और अब वो खुद को चुड़ैल बताने को लेकर सुर्खियों में है। महिला का कहना है कि उसे चुड़ैलों से प्यार है और वो उन्हीं की तरह रहना भी पसंद करती है।

बताते चलें कि महिला की शादी पूरे रस्मों रिवाज के साथ हुई थी। महिला ने पीनट बटर से लेकर अगरबत्ती और सेब का रस देवी देवताओं को चढ़ाया था। उसने हार पहना और अपनी ही एक प्रतिज्ञा को दोहराया। महिला मानती है कि शादी के बाद वो खुद को पूर्ण मानती है।
महिला को खुद से शादी रचाने का ये अजीबोगरीब आइडिया साल 2017 में एक लेख पढ़ने के बाद आया। उसने कहा कि वो अपने प्रति काफी आकर्षित थी और उसे लगा कि अब खुद से शादी करना ही उसके लिए सही है। 22 मई 2017 के दिन महिला ने अपने आप को प्रपोज किया और फिर मानसिक रूप से उसी दिन अपने आप से शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications